🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आर.ई.एस. की प्रक्रिया हुई ऑन-लाइन

👤
DD
👁 1231 व्यूज
📍 Bhopal
आर.ई.एस. की प्रक्रिया हुई ऑन-लाइन
आर.ई.एस. को मिला ई-गवर्नेन्स डि‍जिटल ट्रान्सफार्मेशन अवार्ड- 2019
19 नवम्बर 2019। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास का कार्य करने वाली ग्रामीण यांत्रिकी सेवा की पूरी कार्य प्रक्रिया को ऑन-लाइन किया गया है। सेवा में "डिजिटल ट्रान्सफॉर्मेशन इन रूरल डेव्हलपमेंट" साफ्टवेयर लागू किया गया है। इसे भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में पुरस्कृत किया गया है।

अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्रीमती गौरी सिंह ने बताया कि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में अब ऑन-लाइन वर्क मैनेजमेंट सिस्टम से निर्माण कार्यों के प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी स्वीकृतियाँ जारी की जा रही हैं। प्रशासकीय स्वीकृति, निविदा, अनुबंध एवं देयकों का भुगतान भी ऑन-लाइन किया जा रहा है।

विभाग द्वारा मोबाईल ऐप के जरिये जियोटैग फोटो सहित निरीक्षण रिपोर्ट ऑन-लाइन करने के बाद ही देयकों का भुगतान किया जा रहा है। इसी प्रणाली से कार्य से संबंधित पूर्णता प्रमाण-पत्र ऑन-लाइन जारी किये जा रहे हैं। राज्य-स्तरीय क्वालिटी मॉनिटर्स एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर गुणवत्ता नियंत्रण के लिये किये जा रहे निरीक्षण प्रतिवेदन भी ऑन-लाइन अपलोड किये जा रहे हैं। जिलों में कार्यपालन यंत्रियों को भी, ऑन-लाइन अपलोड देयकों के आधार पर, प्रत्येक सप्ताह बजट आवंटन जारी किया जा रहा है।

विभाग के इस साफ्टवेयर को "डिजिटल ट्रान्सफार्मेशन इन रूरल डेव्हलपमेंट" केटेगरी में "ई-गवर्नेन्स डिजिटल ट्रान्सफार्मेशन अवार्ड्स 2019" के नई दिल्ली में 6 नवम्बर के कार्यक्रम में अवार्ड्स दिया गया है।
Tags :