🔴 TRENDING NOW!
बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 54 सरकारी वेबसाइटों पर साइबर हमले की कोशिश, NIA ने 5 राज्यों में मारे छापे नई स्मार्ट तकनीक से आसान हो सकता है अल्जाइमर का पता लगाना Porsche के साथ TCS की 1.5 अरब डॉलर की डील, AI से बदलेगा ऑटो सेक्टर का कारोबार सीएम डॉ. मोहन ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर पहली गैर-जीएमओ हाइब्रिड बीज किस्मों के शुभारंभ के साथ भारत ने पॉपकॉर्न मक्का खेती में रचा नया कीर्तिमान एक तरफ सीएम डॉ. मोहन का समृद्धि पर जोर, दूसरी तरफ विद्वानों ने बताया कैसे बनाएंगे MP को नंबर-1 दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश? क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में धनुष के साथ करीना कपूर आएंगी? एस. मित्रन ने दी बड़ी जानकारी भोपाल डिजिटल तरीके से डिजिटल वित्तीय सशक्तिकरण में भारत में सबसे आगे: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलट स्टडी 2026

पेंशन पोर्टल पर पकड़ाया घोटाला....

👤
DD
👁 1566 व्यूज
📍 Bhopal
पेंशन पोर्टल पर पकड़ाया घोटाला....
पहले पेंशनर को मृत बताकर पेंशन रोकी; फिर बाद में जीवित बताकर पात्र बताया
29 नवंबर 2019। राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के पेंशन पोर्टल पर नया घोटाला सामने आया है। इसमें पहले पेंशनर को मृत बताकर उसकी पेंशन रोक दी गई और फिर बाद में पेंशनर द्वारा हल्ला मचाने पर उसे जीवित बताकर उसे पोर्टल पर पात्र बताया दिया।
उल्लेखनीय है कि पेंशन पोर्टल के माध्यम से वृध्दावस्था, विधवा, नि:शक्तजनों, कन्या अभिभावकों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जाती है और मानसिक रुप से अविकसित एवं बहुविकलांगों को आर्थिक सहायता आदि दी जाती है। लेकिन विभाग ने जांच में पाया कि अनेक जनपद पंचायतों एवं नगरीय निकायों द्वारा पहले पेंशनर को पोर्टल पर मृत बताकर उसकी पेंशन का भुगतान रुकवा दिया और फिर बाद में पेंशनर द्वारा हल्ला मचाने पर उसे जीवित बताकर पोर्टल पर पेंशन हेतु पात्र बताने के लिये रिकवर किया गया।

सामाजिक न्याय विभाग के संचालक कृष्ण गोपाल ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कहा कि वे अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित करें कि वे पेंशन हितग्राही के भौतिक सत्यापन की वास्तविक स्थिति (पात्र/अपात्र/मृत/पलायन) को ही सावधानीपूर्वक पेंशन पोर्टल पर दर्ज करें एवं दस्तावेजों के आधार पर ही सत्यापन की स्थिति को पोर्टल पर लॉक करें। त्रुटिवश मृत रिपोर्ट किये गये पेंशन हितग्राहियों को पोर्टल पर अनलॉक करने हेतु संबंधित जिले के संयुक्त संचालक/उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से स्पष्ट जांच प्रतिवेदन मय दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुध्द कार्यवाही से अवगत कराते हुये रिपोर्ट प्रेषित की जाये। किसी भी पात्र हितग्राही की पेंशन बंद होने की स्थिति में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव/वार्ड प्रभारी एवं जनपद पंचायत/नगरीय निकायों के अधिकारी पूर्णत: जिम्मेदार होंगे।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :