13 दिसम्बर 2019। शासकीय आवास आवंटन के लिये संपदा संचालनालय द्वारा नया वेब पोर्टल www.sampada.mp.gov.in शुरू किया गया है। पूर्व में संचालित वेब पोर्टल www.mpsampada.in को पूर्णत: बंद कर दिया गया है। भोपाल स्थित शासकीय सेवकों की सुविधा के लिये यह पोर्टल शुरू किया गया है।
संपदा संचालक डॉ. आर.आर. भोंसले ने बताया कि शासकीय आवास आवंटन के लिये शासकीय सेवक को नये वेब पोर्टल पर ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अन्य विभागीय जानकारियां भी नये पोर्टल से ही प्राप्त होंगी।
शासकीय आवास आवंटन का पूर्व की भांति ही संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा सत्यापन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन सम्पदा संचालनालय को प्रेषित किया जाएगा। आहरण एवं संवितरण अधिकारी द्वारा नवीन वेब पोर्टल पर सत्यापन के लिये लॉगइन करने की यूजर आईडी और पासवर्ड पूर्वानुसार ही है।
भोपाल स्थित शासकीय आवास आवंटन नियम 2000 के अनुसार आवेदनकर्ता को पात्रता के आधार पर एफ, जी, एच और आई श्रेणी के आवास आवंटन की प्रक्रिया होगी। प्रावधिक आवास आवंटन की सूचना और आवास आवंटन प्रक्रिया संबंधी अन्य जानकारियाँ आबंटी को ऑनलाईन रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर पर गृह विभाग के अधिकृत एसएमएस-गेटवे द्वारा मिलेगी। साथ ही, कार्यालय के नये वेब पोर्टल पर भी प्रदर्शित की जायेगी।
शासकीय आवास आवंटन के लिये नया वेब पोर्टल शुरू
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1498
Related News
Latest News
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
- MP विधानसभा में छात्र मुद्दे पर हंगामा, उमंग सिंघार का कैलाश विजयवर्गीय पर हमला: ‘अब नियम-प्रक्रिया याद आ रही है’
Latest Posts















