24 दिसंबर 2019। भोपाल।राज्य के स्वास्थ्य मंत्री तुलसीराम सिलावट ने आयोडिन मुक्त नमक के पैकेट पर वैधानिक चेतावनी दिये जाने से इंकार कर दिया है।
दरअसल इस संबंध में भाजपा विधायक डा. सीतासरन शर्मा ने विधानसभा के फरवरी सत्र 2019 में सवाल किया था और उस समय मंत्री ने कह दिया था कि इस संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। अब इस सवाल की जानकारी विधानसभा को प्रदान कर दी गई है। इस सवाल में शराब बंदी के बारे में भी पूछा गया था।
अब दस माह बाद स्वास्थ्य मंत्री ने उक्त सवाल की जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि यराब और आयोडिन मुक्त नमक दोनों ही उत्पाद मानव शरीर के लिये हानिकारक हैं। मंत्री ने कहा कि शराब को प्रतिबंधित करना एक नीतिग्रत विषय है। वर्तमान में शराब को प्रतिबंधित करने का कोई प्रस्ताव विभाग के पास नहीं है। मंत्री ने यह भी कहा कि आयोडिन मुक्त नमक के दुष्परिणामों के मद्देनजर इसके पैकेट पर वैधानिक चेतावनी (जैसे कि शराब एवं सिगरेट के उत्पाद पर रहती है) लिखवाये जाने की विभाग की कोई योजना नहीं है।
मंत्री ने बताया कि आयोडिन मुक्त नमक के विक्रय का केंद्र के नियमों में प्रावधान है तथा इसका उपयोग सिर्फ आयोडिनीकरण, लौह प्रबलीकरण, पशु उपयोग, परिरक्षण, औषधि विनिर्माण और औद्योगिक उपयोग हेतु ही किया जा सकता है।
आयोडिन मुक्त नमक पर वैधानिक चेतावनी नहीं दी जायेगी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1338
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















