🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आगर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिये लगेंगे नए ग्रिड - ऊर्जा मंत्री श्री सिंह

👤
DD
👁 1248 व्यूज
📍 Bhopal
आगर विधानसभा क्षेत्र में किसानों के लिये लगेंगे नए ग्रिड - ऊर्जा मंत्री श्री सिंह
24 फरवरी 2020। ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा है कि आगर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये जरूरत के अनुसार नए ग्रिड स्वीकृत किये जायेंगे। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि कैम्प लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतों का निराकरण करें। श्री सिंह आगर विकासखण्ड के ग्राम जमुनिया एवं भ्याना में भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं को 100 यूनिट तक 100 रुपये का ही बिल देना होता है। सरकार ने किसानों का बिल भी आधा कर दिया है। उन्होंने कहा कि जय किसान फसल ऋण माफी योजना में पात्र किसानों का फसल ऋण माफ किया जा रहा है।

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक

ऊर्जा मंत्री ने आगर-मालवा में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की बैठक में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने इंदिरा गृह ज्योति योजना में मिले अधिक राशि के बिलों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये। इस मौके पर विधायक श्री राणा विक्रम सिंह, पूर्व सांसद श्री नारायण सिंह अमलावे सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags :