🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

उज्जैन को खेल नगरी के रूप में भी विकसित किया जायेगा

👤
DD
👁 1129 व्यूज
📍 Bhopal
उज्जैन को खेल नगरी के रूप में भी विकसित किया जायेगा
मंत्री श्री वर्मा द्वारा 3 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण
8 मार्च 2020। उज्जैन जिले के प्रभारी एवं लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि उज्जैन को खेल नगरी के रूप में भी विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नानाखेड़ा और क्षीरसागर स्टेडियम का विकास किया जायेगा। मंत्री श्री वर्मा उज्जैन में 3 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन कर उपस्थित जन-समुदाय को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सांसद श्री अनिल फिरोजिया, विधायक सर्वश्री महेश परमार, मुरली मोरवाल और डॉ. मोहन यादव भी मौजूद थे।

ग्राम पंचायत निनौरा मेंसबला महिला ग्रामसभा में

प्रभारी मंत्री श्री वर्मा ग्राम पंचायत निनौरा में विशेष सबला महिला ग्रामसभा में शामिल हुए। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को शुभकामनाएँ दीं। श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गाँधी ने अपने सशक्त नेतृत्व से दुनिया में विशिष्ट पहचान बनाई। प्रभारी मंत्री ने बताया कि महिलाओं और बेटियों की तरक्की और सुरक्षा के लिये राज्य सरकार कृत-संकल्पित होकर काम कर रही है। श्री वर्मा ने ग्राम पंचायत मंगरोला पहुँचकर वहां डेढ़ करोड़ के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।

Tags :