🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

राज्यपाल के निर्देशन में विश्वविद्यालय चला रहे कोरोना के विरूद्ध अभियान

👤
DD
👁 1173 व्यूज
📍 Bhopal
राज्यपाल के निर्देशन में विश्वविद्यालय चला रहे कोरोना के विरूद्ध अभियान
विद्यार्थियों को 48 घंटों में भेजे 17 लाख से अधिक संदेश
29 मार्च 2020। राज्यपाल श्री लालजी टंडन के निर्देशन में प्रदेश के सभी शासकीय विश्वविद्यालय विश्वव्यापी कोरोना संकट से निपटने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संबंध में उपलब्ध कराई गई अधिकृत जानकारी के प्रचार-प्रसार में इन विश्वविद्यालयों द्वारा सोशल नेटवर्किग साइट्स का उपयोग किया जा रहा है। विश्वविद्यालयों द्वारा विद्यार्थियों को अभी तक व्हाट्सएप, एसएमएस और ई-मेल द्वारा 17 लाख 55 हजार से अधिक संदेश भेजे गए है। छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस से बचाव के संबंध में भी सूचित और शिक्षित किया गया है।

राज्यपाल के सचिव श्री मनोहर दुबे ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग ही एकमात्र प्रभावी तरीका है। इस संबंध में छात्र-छात्राओं को स्वयं इसका पालन करने और दूसरों को पालन कराने के लिये प्रेरित करने के प्रयास विश्वविद्यालयों द्वारा किए गए हैं। इस कार्य में आधुनिक संचार सुविधाओं का उपयोग करते हुए विद्यार्थियों को एसएमएस के द्वारा 14 लाख 28 हजार 653, व्हाट्सअप से 1 लाख 15 हजार 790 और ईमेल के माध्यम से 2 लाख 10 हजार 596 संदेश भेजें गए है। उन्होंने बताया कि संदेशों में घर पर ही रहने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, हाथों को धोते रहने सहित अन्य जानकारियाँ दी गई है।

राज्यपाल श्री टंडन ने विगत 25 मार्च को विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को विडियो कॉन्फ्रेंस में लॉक डाउन के दौरान कोरोना वायरस संकट से बचाव के लिए जन-जागृति के कार्य करने को निर्देशित किया था। विश्वविद्यालयों द्वारा 48 घंटे के अन्दर राज्यपाल के निर्देशों के पालन में 17 लाख 55 हजार 39 संदेश छात्र-छात्राओं को भेजे गये हैं।
Tags :