30 मार्च 2020। कोरोना महामारी के इस दौर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा न केवल पीड़ितों और अभावग्रस्त लोगों की सेवा के लिए चलाए जा रहे अभियानों में एक कार्यकर्ता के रूप में सक्रियता से भाग ले रहे हैं, बल्कि इस महामारी से लड़ाई के लिए आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने में भी पीछे नहीं हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने एक सांसद के तौर पर अपना एक माह का वेतन और अपनी सांसद निधि से एक करोड़ रुपये कोरोना से लड़ाई के लिये प्रधानमंत्री राहत कोष में दिये जाने की घोषणा की है।
प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पार्लियामेंट हाउस ब्रांच, नईदिल्ली के मैनेजर को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना महामारी के मद्देनजर मैं सांसद के रूप में अपने एक माह के वेतन की राशि प्रधानमंत्री राहत कोष में देना चाहता हूं। अत: उक्त राशि को प्रधानमंत्री राहत कोष में ट्रांसफर करने की कृपा करें। वहीं, उन्होंने एमपीलेड्स कमेटी के चेयरमैन को पत्र लिखकर अपनी सांसद निधि में से एक करोड़ रुपए प्रधानमंत्री राहत कोष में दिये जाने की इच्छा व्यक्त करते हुए सहमति जताई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दिये 1 करोड़ रुपए और एक माह का वेतन
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 988
Related News
Latest News
- हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चीन शी जिनपिंग की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए बनाएगा AI टूल, 1.1 अरब युआन का निवेश
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
- रूस में निवेश और मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा अवसर, भारतीय कंपनियों को राजदूत का संदेश
Latest Posts















