12 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पत्रकारों से ऑनलाइन चर्चा की और कहा कि 14 अप्रैल के बाद प्रदेश के हॉटस्पॉट वाले जिलों को छोड़कर लॉकडाउन में रियायतें दी जायेंगी. जिलों की सीमाएं सील ही रहेंगी उनको नहीं खोला जायेगा. प्रदेश के तीस ज़िले अभी कोरोना से बचे हैं. बाकी के बाईस जिलों में अभी 80 फ़ीसदी भोपाल और इंदौर से ही हैं. इंदौर में बढ़ी मौतों पर शिवराज ने सफ़ाई देते हुए कहा कि बीमार लोग इतनी देरी से आये कि बचाया नहीं जा सका.
इससे पहले एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बड़ा आरोप लगाया है. कमलनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन के लिए मेरी सरकार गिरने का इंतजार हो रहा था. उन्होंने यह सवाल भी पूछा कि प्रदेश में अब तक मंत्रीमंडल क्यों नहीं हैं? पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा, मध्य प्रदेश इकलौती ऐसी जगह है जहां न तो स्वास्थ्य मंत्री है न ही गृह मंत्री. 12मार्च को हमने कोरोना से एहतियातन कॉलेज, मॉल आदि में लॉकडाउन कर दिया था. 16 मार्च, मेरे इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया था क्योंकि वे मध्य प्रदेश में सरकार गिराने का इंतजार कर रहे थे.
कमलनाथ ने कहा, सिर्फ शहरी इलाकों में टेस्टिंग हो रही है. ग्रामीण इलाकों में कितनी टेस्टिंग हो रही है. मध्य प्रदेश में 10 लाख में से कुछ गिने चुने 20-25 लोगों की ही टेस्टिंग हो रही है. जितना टेस्ट कम करो उतना कम कोरोना, जितने ज्यादा टेस्ट उतना ज्यादा कोरोना.
बता दें कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 532 हो गई है. इसके अलावा जानलेवा वायरस से 36 लोगों की मौत हो गई है. राहत की बात ये ही कि 38 लोगों ने कोरोना के खिलाफ जंग जीत ली है और उन्हें घर भेज दिया गया है. इंदौर में पिछले 24 घंटे में 46 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं. वहीं भोपाल में 15 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
हॉटस्पॉट वाले जिलों को छोड़कर लॉकडाउन में दी जाएंगी रियायतें - शिवराज
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 775
Related News
Latest News
- शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश से चयनित 11 विद्यार्थी और 11 शालाओं को मिला सम्मान
- हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चीन शी जिनपिंग की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए बनाएगा AI टूल, 1.1 अरब युआन का निवेश
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
Latest Posts















