🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कोरोना से जंग में शामिल हुए आयुर्वेद चिकित्सकों के दल

👤
DD
👁 965 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना से जंग में शामिल हुए आयुर्वेद चिकित्सकों के दल
रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाने बाँटी दवाईयां, लाखों को मिला फायदा
13 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस को परास्त करने की जंग में वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के जानकारों के दल जिलों के चिन्हित क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशो का पालन करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सकों ने आम लोगों को रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाने के लिए आधारभूत दवाओं का वितरण कर रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में होम्योपैथी दवाएं भी दी जा रही हैं।

लोगों ने आयुर्वेदिक चिकित्सकों की इस पहल का स्वागत करते हुए उनकी सराहना की है।
भोपाल में खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के मेडिकल अफसर सहित संबंधित अमला चिन्हित क्षेत्रों में जाकर लोगों को कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोगों को आयुष दवाएं देने के निर्देश दिये हैं। इसी तारतम्य में कई जिलों में लाखों लोगों को दवाएं बांटी जा चुकी हैं। मुख्य रूप से त्रिकुट चूर्ण और संशमनी वटी लोगों को दी जा रही है। त्रिकुट चूर्ण 5 ग्राम, तुलसी 3 से 5 पत्तियाँ, एक लीटर पानी में डालकर उबाल कर आधा रहने पर घूंट-घूंट पीने की सलाह दी जा रही है। संशमनी वटी 2 गोली सुबह, 2 गोली शाम लेने की सलाह दी जा रही है।

कोलार क्षेत्र में खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय के मेडिकल स्टाफ का घर-घर जाकर प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने वाली दवाओं का वितरण रहवासियों को राहत दे रहा है। साथ ही, लोगों का मनोबल भी बढ़ा रहा है। आयुर्वेद मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रबीन रघुवंशी बताते हैं कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद चिकित्सालय की 15 टीमें नगर के चिन्हित क्षेत्रों में जाकर आयुर्वेदिक दवाओं का नि:शुल्क वितरण कर रही हैं। प्रत्येक टीम में सात सदस्य शामिल हैं, जो दवाओं की विशेषता एवं उनके उपयोग की विधि घर-घर जाकर बता रहे हैं।

आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा दल नागरिकों को कोविड-19 के प्रति सजग रहने और स्वस्थ रहने का संदेश भी दे रहा है। कोलार की एक निजी कालोनी में पहुँचे चिकित्सा दल का रहवासियों ने ताली बजा कर अभिनंदन किया। शासन-प्रशासन के प्रयास और जनता के सहयोग से कोरोना पर नियंत्रण रखने में ऐसे प्रयासों से निश्चित ही मदद मिलेगी।
Tags :