मध्यप्रदेश में रहेगा लॉक डाउन 3 मई तक
14 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम कोरोना से युद्ध जीतेंगे। श्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में 3 मई तक लॉक डाउन जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी भारत की करोड़ों जनता के हृदय के हार हैं। वे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले व्यक्ति तथा दूरदर्शी नेता हैं। प्रधानमंत्री ने आज फिर सारे देश का मार्गदर्शन किया है। श्री चौहान ने कहा कि सारे देश और मध्यप्रदेश को उन्होंने कोरोना को परास्त करने के लिए जो रास्ता दिखाया है, दिशा दिखाई है, उसी पर चलकर हम निश्चित रूप से जल्दी ही कोरोना को परास्त करेंगे।
प्रधानमंत्री के आव्हान का अक्षरश: पालन
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान का हम अक्षरशःपालन करेंगे क्योंकि कोरोना के संक्रमण को रोककर उसे समाप्त करने का यही सर्वोत्तम उपाय है।
गाइड लाइन घोषित करेंगे 15 अप्रैल कों
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि 3 मई तक जारी रहने वाले लॉक डाउन की 15 अप्रैल को विस्तार से गाइडलाइन घोषित की जाएगी। उन्होने कहा कि घोषित की जा रही गाइड लाइन के आधार पर मध्यप्रदेश में कार्य होंगे।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हम जीतेंगे कोरोना से युद्ध - मुख्यमंत्री श्री चौहान
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 850
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















