🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कोरोना संकट के दौर में नागरिकों की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के उपाय जरुरी

👤
DD
👁 1098 व्यूज
📍 Bhopal
कोरोना संकट के दौर में नागरिकों की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के उपाय जरुरी
राज्यपाल श्री टंडन ने की आयुष औषधि उत्पादन और वितरण की समीक्षा
16 अप्रैल 2020। राज्यपाल लालजी टंडन ने प्रदेश में आयुष औषधियों के उत्पादन और वितरण की व्यवस्था की राजभवन में समीक्षा करते हुए कहा की कोरोना वायरस से बचाव और नागरिकों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयुष औषधियों के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने इसके उपचार के लिए शोध एवं अनुसंधान के प्रयासों पर विशेष बल दिया।

विंध्य वैली ने की 2 करोड़ 20 लाख रुपये की औषधियों की आपूर्ति

समीक्षा में आयुष औषधि उत्पादक विंध्य वैली के उत्पादन प्रबंधक श्री बी.एस. पिल्लई ने बताया कि आयुष औषधि उत्पादन कार्य प्रभावी तरीके से संचालित किया जा रहा है। संकट के इस दौर में 2 करोड़ 20 लाख रुपए मूल्य की आयुष औषधियों की आपूर्ति की गई है। वर्तमान में एक करोड़ रुपए मूल्य की औषधियों का भंडारण है। उन्होंने बताया कि विंध्य वैली द्वारा 9 करोड़ रुपए मूल्य की औषधियों के आर्डर की आपूर्ति का कार्य किया जा रहा है।

दवाओं के 78 लाख किट्स का वितरण

प्रभारी उप संचालक आयुष डॉक्टर राजीव मिश्रा ने बताया कि आयुष द्वारा होम्योपैथी, यूनानी और आयुर्वेद की रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने वाली दवाओं के 78 लाख किट्स का वितरण 3 मार्च से अभी तक किया है। पंडित खुशीलाल आयुर्वेद महाविद्यालय द्वारा केंद्र सरकार के आयुष विभाग के निर्देशन में पारंपरिक औषधियों के शोध और अनुसंधान की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अंचल में औषधि वितरण कार्य के परिणामों और प्रभावों का अध्ययन भी महाविद्यालय द्वारा कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा पद्धतियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सुझावों के पोस्टर और पंपलेट भी प्रकाशित कराकर वितरित किए गए हैं।

Tags :