🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

म.प्र. में कोरोना की रोकथाम में मददगार हो रही है सूचना प्रौद्योगिकी

👤
DD
👁 1066 व्यूज
📍 Bhopal
म.प्र. में कोरोना की रोकथाम में मददगार हो रही है सूचना प्रौद्योगिकी
19 अप्रैल 2020। कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने में सबसे जरुरी शर्त सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने में सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग मददगार साबित हो रहा है।

विभिन्न जिलों से सूचना प्रौद्योगिकी आधारित सेवाओं देने के नवाचारी उपायों के उदाहरण सामने आ रहे हैं। आम लोग घर पर रहकर इन उपायों और सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर रहे है।

सूचना प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों को बढ़ावा देने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकें ले रहे हैं। समाज के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से कोरोना को हराने के लिए सलाह-मशविरा कर रहे हैं।

किसानों को एसएम्एस देकर फसल भण्डारण के लिये बुलाया जा रहा है। आरोग्य सेतु एप, सीएम हेल्पलाइन 181, टेलीमेडिसिन, सर्व ग्वालियर एप, जैसे कई नवाचारी प्रयास उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं।

स्कूल शिक्षा विभाग का मोबाइल एप 'टॉप पैरंट' विद्यार्थियों को घर पर रहकर पढ़ाई जारी रखने में मददगार साबित हो रहा है। 'डिजी लैप-आपकी पढ़ाई-आपके घर' योजना के माध्यम से 12वीं तक के विद्यार्थी अंग्रेजी, हिंदी, गणित और विज्ञान आदि विषयों की अध्ययन सामग्री व्हाट्सएप पर ही प्राप्त कर रहे हैं।

जनसम्पर्क विभाग ने फेसबुक के सहयोग से एमपी गव्हर्नमेन्ट कोरोना व्हॉट्सएप इन्फोडेस्क और विभाग के आधिकारिक फेसबुक मैसेंजर चैटबॉट तैयार कराया है। कोरोना व्हॉट्सएप हेल्पडेस्क (+917834980000) और मैसेंजर चैटबॉट आसानी से कोरोना वायरस संक्रमण से जुड़ी जानकारी मिल रही है।

लॉकडाउन के दौरान ग्वालियर नगर में रोजमर्रा की वस्तुएँ उपलब्ध कराने में "सर्व ग्वालियर एप" अहम भूमिका निभा रहा है। इसके माध्यम से नागरिकों को उनकी मांग के आधार पर होम डिलेवरी कर जरूरत की वस्तुएँ निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सीएम हेल्प लाइन 181 पर करीब 2.77 लाख लोगो को कोरोना संक्रमण से सम्बंधित जानकारी मिली। इस सेवा का उपयोग लगातार जारी है।

सामान्य प्रशासन विभाग ने ई-मेल, ई-आफिस और (NIC) से जारी आदेश, पत्राचार, स्वीकृति एवं पत्राचार को मान्य किया है।
Tags :