🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं पुलिसकर्मी : मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1171 व्यूज
📍 Bhopal
कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं पुलिसकर्मी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
मुख्यमंत्री ने पुलिस कर्मियों को दिया संदेश

24 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम संदेश देते हुए कहा कि कोरोना संकट के इस दौर में हमारे पुलिस के साथी कर्तव्यनिष्ठा की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। वे दिन-रात जान हथेली पर रखकर जनता की सेवा कर रहे हैं। लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ ही वे जनता को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित तथा उनकी हर तरह से मदद करने का कार्य भी कर रहे हैं। हमारे पुलिस के साथी अपने घर-परिवार को छोड़कर विपरीत परिस्थितियों में भी दिव्यांग, नि:शक्त, बुजुर्गों की सेवा कर रहे हैं, भूखों को भोजन करा कर मानव सेवा का अनुपम एवं अनुकरणीय उदारहण प्रस्तुत कर रहे हैं।

स्व. चन्द्रवंशी और पाल का बलिदान भूल नहीं पाएंगे

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कुछ दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं ने उन्हें बहुत अधिक व्यथित कर दिया है। उन्होंने कहा कि मन भर आता है, जब मैं हमारे कोरोना महायोद्धा स्वर्गीय श्री देवेन्द्र चन्द्रवंशी एवं श्री यशवंत पाल को याद करता हूँ। उनके बलिदान को हम कभी नहीं भूल पाएंगे। श्री चौहान ने कहा कि इन जांबाजों ने कर्तव्य की बलिबेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। सरकार द्वारा उनके परिवार को 50-50 लाख रूपये सम्मान निधि, परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी, परिवारों को असाधारण पेंशन (सेवा निवृत्ति की तिथि तक पूरा वेतन) एवं कर्मवीर पदक से सम्मानित किया जाएगा।

असाधारण कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को कर्मवीर सम्मान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम असाधारण कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को कर्मवीर पदक से सम्मानित करेंगे। श्री चौहान ने कहा कि हमारे पुलिस के साथी तनाव में न रहें, सावधानी से ड्यूटी करें तथा वातावरण को हल्का-फुल्का रखें। अपनी सुरक्षा के प्रति भी पूर्ण सजग रहें। हाई रिस्क क्षेत्र में कार्य करते समय पीपीई किट्स का प्रयोग करें। मुख्यमंत्री ने पुलिसकर्मियों से कहा कि आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है।
Tags :