25 अप्रैल। केंद्र सरकार के महालेखाकार ने राज्य के चार विभागों जल संसाधन, लोनिवि, पीएचई तथा नर्मदाा घाटी विकास द्वारा मासिक लेखा न भेजे जाने पर आपत्ति जताई है।
भोपाल के वरिष्ठ डिप्टी एकाउण्टेंट जनरल ने इन चारों विभागों के मुख्य अभियंताओं को पत्र लिखकर कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के चलते डाक सेवा सक्रिय नहीं है तथा मार्च 2020 के मासिक लेखा ई-मेल से भेजने का आग्रह किया गया था। परन्तु बार-बार स्मरण कराने के बाद भी 401 में से 172 मासिक लेखा भेजे गये जिनमें लोनिवि के 45, पीएचई के 57, जल संसाधन के 50 तथा एनवीडीए के 10 शामिल हैं।
वरिष्ठ डिप्टी एकाउण्टेंट जनरल ने अपने पत्र में कहा है कि जल्द ई-मेल से इन शेष बचे मासिक लेखों को भेजा जाये ताकि मप्र सरकार को समय पर मासिक सिविल अकाउण्ट की रिपोर्ट भेजी जा सके। इस पर जल्द कार्यवाही की जाये तथा इसे अति आवश्यक मान कर मासिक लेखे भिजवाये जायें।
- डॉ. नवीन जोशी
महालेखाकार ने राज्य के चार विभागों से मासिक लेखा न भेजने पर जताई आपत्ति
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1154
Related News
Latest News
- शिक्षण संवर्धन कार्यक्रम कक्षावार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश से चयनित 11 विद्यार्थी और 11 शालाओं को मिला सम्मान
- हमारी जीवन पद्धति में प्रकट होता है पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
- चीन शी जिनपिंग की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए बनाएगा AI टूल, 1.1 अरब युआन का निवेश
- Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च: 50MP क्वाड कैमरा और 6500mAh बैटरी के साथ कीमत ₹44,999 से
- विश्व पर्यावरण दिवस पर एमपीसीडीएफ एवं सभी दुग्ध संघों में हुआ वृक्षारोपण
Latest Posts















