🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

ठेकेदारों को राहत : जल संसाधन विभाग ने जारी किये साढ़े तीन करोड़ के टेण्डर

👤
DD
👁 1316 व्यूज
📍 Bhopal
ठेकेदारों को राहत : जल संसाधन विभाग ने जारी किये साढ़े तीन करोड़ के टेण्डर
26 अप्रैल 2020। राज्य सरकार ने लॉकडाऊन के दौरान ठेकेदारों को राहत दी है और उन्हें और उनके मजदूरों को काम देने के लिये 27 कार्यों के साढ़े तीन करोड़ रुपयों के टेण्डर जारी कर दिये हैं। ये टेण्डर दस जिलों भोपाल, शहडोल, इंदौर, सागर, गुना, रायसेन, मंदसौर, रतलाम, शाजापुर और छिन्दवाड़ा के लिये जारी किये गये हैं।
इन टेण्डर में बिड 5 मई तक देनी है तथा 12 एवं 14 मई को ये बिड खोली जायेंगी। भोपाल जिले के लिये दस, शहडोल, मंदसौर और इंदौर जिलों के लिये तीन-तीन, सागर एवं रतलाम जिलों के लिये दो-दो तथा रायसेन, शाजापुर, गुना और छिन्दवाड़ा जिलों के लिये एक-एक टेण्डर जारी किये गये हैं। इन कुल 27 टेण्डरों की कुल राशि 3 करोड़ 48 लाख 10 हजार रुपये है। इन टेण्डरों के बारे में सूचना मप्र शासकीय ठेकेदार एसोसियेशन भोपाल के अध्यक्ष को भी दी गई है। इन कार्यों में बिड ई-टेण्डरिंग से ली जायेगी।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि आगामी वर्षाकाल के मद्देनजर आवश्यक रखरखाव हेतु दस जिलों के लिये 27 कार्यों के टेण्डर उच्च स्तर पर सक्षम स्वीकृति से जारी किये गये हैं। इन टेण्डरों का समाचार-पत्रों में भी प्रकाशन किया जायेगा। 14 अन्य ग्रीन जिलों में रुके 38 निर्माण कार्यों को भी प्रारंभ करने की अनुमति दी गई है।

- डॉ. नवीन जोशी
Tags :