🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कोरोना नियंत्रण पर राज्यों से चर्चा

👤
DD
👁 1262 व्यूज
📍 Bhopal
प्रधानमंत्री श्री मोदी ने की कोरोना नियंत्रण पर राज्यों से चर्चा
27 अप्रैल 2020। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा कोरोना नियंत्रण एवं कोरोना संकट से उत्पन्न परिस्थितियों के संबंध में राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग में शामिल हुए। आज चर्चा में नौ राज्य शामिल हुए। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मो. सुलेमान एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम, कंटेनमेंट एरिया में आवश्यक वस्तुएँ पहुंचाने और अन्य नागरिक सुविधाएँ देने तथा 3 मई के बाद जरूरी तैयारियों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की निर्देशों के क्रियान्वयन पर चर्चा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारियों से चर्चा की। श्री चौहान ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री श्री मोदी के निर्देशों के अनुरूप कोरोना के उपचार, 3 मई के बाद तैयारियों और आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री द्वारा राज्यों से आने वाले दिनों के लिए मॉडल तैयार करने के निर्देश के संबंध में भी आवश्यक कदम उठाने को कहा गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र से विस्तृत निर्देश प्राप्त होने के बाद समस्त महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री जी द्वारा सुझाए गए उपायों पर क्रियान्वयन के निर्देश भी दिए।
Tags :