29 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण भोपाल शहर में चल रहे लॉकडाऊन में मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह जहां अपने निवास में योग कर रहे हैं वहीं अपर सचिव वीरेन्द्र कुमार अपनी धर्मपत्नी से मास्क सिलवाकर गरीबों को बंटवा रहे हैं।
प्रमुख सचिव एपी सिंह चार इमली में रहते हैं जो आईएएस अधिकारी पल्लवी जैन के कोरोना पाजीटिव होने के कारण कन्टेनमेंट एरिया में है। बमुश्किल वे विधानसभा सचिवालय जा पाते हैं। उन्हें घर में ही ज्यादातर समय रहना पड़ता है। घर में रहने के दौरान वे जहां वे योगाभ्यास कर रहे हैं वहीं बागवानी में भी समय दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने लॉकडाऊन पर कविता भी लिखी है जो है : ?? जीवन एक सतत संग्राम, इसमें कहां कोई विश्राम। कोरोना लॉकडाऊन है अवसर, भीतर झांक तनिक कर आराम। यह समय जान है तो जहान के लिये, खुद की खुद से पहचान के लिये। अब लॉकडाऊन की है चुनौति, परमार्थ, प्रयास अरु आत्म चिंतन की। प्रकृति के दोहन, शोषण पर मंथन की।??
इधर विधानसभा के अपर सचिव वीरेन्द्र कुमार शिवाजी नगर में रहते हैं जो पूरी तरह से घर में ही रह रहे हैं। लेकिन घर में रहने के दौरान वे अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सुरेखा से मास्क बनवा रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी सिलाई मशीन पर कार्य करना जानती हैं। वे गरीब लोगों को मुफ्त में मास्क बांट रहे हैं।
-डॉ. नवीन जोशी
विधानसभा के प्रमुख सचिव योग कर रहे हैं जबकि अपर सचिव पत्नी से मास्क सिलवाकर बांट रहे हैं
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 860
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















