बाहरी राज्यों में फंसे मजदूरों को निकालने की मदद ले सकेंगे
1 मई 2020। राजधानी में स्थित मप्र विधानसभा सचिवालय में प्रदेश के विधायकों के लिये कण्ट्रोल रुम बनाया गया है। इस कण्ट्रोल रुम में विधायक शिकायत कर बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के मजदूरों को वापस बुलवा सकेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर बना है कण्ट्रोल रुम :
उक्त कण्ट्रोल रुम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर बनाया गया है। देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं में ये कण्ट्रोल रुम बन रहे हैं। नई दिल्ली स्थित लोकसभा सचिवालय में भी एक कण्ट्रोल रुम बनाया गया है जहां देशभर के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य शिकायत कर अपने क्षेत्र के बाहरी राज्यों में फंसे मजदूरों को वापस बुलवा सकेंगे। लोकसभा कण्ट्रोल रुम में सहायक शिद्यटाचार अधिकारी राघवेन्द्र सिंह मोबाईल नंबर 919013378786 तथा संचालक वायएम काण्डपाल मोबाईल नंबर 919999703740 तथा ओएसडी एमके अरोरा दूरभाष नंबर 911123034140 नियुक्त किये गये हैं।
इसी प्रकार मप्र विधानसभा सचिवालय के कण्ट्रोल रुम में विधायकों के लिये अवर सचिव एमएल मनवानी मोबाईल नंबर 9425025439, संचालक सुरक्षा जेके शर्मा मोबाईल नंबर 9977718745, शिष्टाचार अधिकारी माधव दफ्तरी मोबाईल नंबर 9407528306 तथा उप संचालक सुरक्षा सतीश भार्गव 9754384439 नियुक्त किये गये हैं।
अभी तक एक शिकायत का निवारण किया :
विधानसभा सचिवालय ने अभी तक एक शिकायत का निराकरण किया है। गुजरात के मोरवी में फंसे मप्र के मजदूरों को निकालने के संबध में प्रोटेम स्पीकर जगदीश देवड़ा के पास शिकायत आई थी जिस पर उन्होंने गुजरात विधानसभा में बात कर इनकी सहायता करने का आग्रह किया। मप्र सरकार ने भी इस पर पहल कर वहां के मजदूरों को निकालना प्रारंभ कर दिया है।
विधानसभा के एक अधिकारी ने बताया कि अभी हम देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं में कण्ट्रोल रुम बनने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही प्रदेश के सभी विधायकों को भी इस कण्ट्रोल रुम के गठन की जानकारी दी जा रही है। कण्ट्रोल रुम में शिकायतें आने पर राज्य सरकार के माध्यम से इनका निराकरण किया जायेगा। यदि प्रदेश के सांसद भी शिकायत करेंगे तो उसे लोकसभा में बने कण्ट्रोल रुम को अग्रेषित कर दिया जायेगा।
-डॉ. नवीन जोशी
प्रदेश के विधायकों के लिये विधानसभा में बना कण्ट्रोल रुम
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1342
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















