योजनाओं हेतु मई माह का बजट जारी करेगा
3 मई 2020। राज्य सरकार ने लॉकडाऊन धीरे-धीरे खोलना प्रारंभ कर दिया है। इस संबंध में राज्य के जल संसाधन विभाग ने अपनी वृह्द, मध्यम एवं लघु परियोजनाओं के लिये मई माह का बजट जारी करने की तैयारी प्रारंभ कर दी है।
जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता बजट शिरीष मिश्रा ने विभाग के सभी मैदानी अधीक्षण यंत्रियों को परिपत्र जारी कर कहा है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में मई माह हेतु मांग का आंकलन कर वृह्द, मध्यम एवं लघु योजनाओं हेतु आवंटन जारी किये जाने हेतु योजनावार लंबित देयक राशि की मांग निर्धारित फार्मेट में 6 मई 2020 तक भेजे जायें। जानकारी मंडलवार संकलित कर पीडीएफ फार्मेट में नहीं भेज कर केवल एमएस एक्सेल में साफ्ट कॉपी में ई-मेल सीएओ डाट ईआईएनसीडब्ल्युआरडीबीपीएल एट द रेट जीमेल डाट काम पर भेजे जायें। कार्यपालन यंत्री जानकारी सीधे कार्यालय मुख्य अभियंता बजट भोपाल को न भेजें। इसके अतिरिक्त नाला बंधान कार्य प्रारंभ होने की स्थिति स्पष्ट रुप से अंकित करें।
-डॉ. नवीन जोशी
जल संसाधन विभाग अपनी वृह्द, मध्यम एवं लघु
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1421
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















