राज्य सरकार ने बदले मानक
8 मई 2020। प्रदेश में अब किसी जिले को ग्रीन जोन में तब लाया जायेगा, जबकि पिछले 21 दिनों में वहां कोरोना का कोई पाजीटिव रोगी नहीं मिलेगा। इस संबंध में राज्य सरकार ने नये मानक जारी कर दिये हैं।
स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई द्वारा जारी इन मानकों के अनुसार, यदि जिला रेड जोन के रुप में वर्गीकृत है और जिले के अंदर नगर निगम की सीमा के बाहर विगत 21 दिन में कोरोना पाजीटिव रोगी नहीं मिलता है तो वह क्षेत्र आरेंज जोन के रुप में चिन्हित होगा। इसी प्रकार, यदि जिला आरेंज रुप में वर्गीकृत है और जिले के अंदर किंतु नगर निगम की सीमा के बाहर विगत 21 दिन में कोई कोरोना रोगी नहीं मिलता है तो उस भाग को ग्रीन जोन के रुप में चिन्हित किया जा सकेगा।
अब 21 दिन में खत्म होंगे कंटेनमेंट जोन :
स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन में अंतिम कारोना पाजीटिव न मिलने के बाद निरन्तर 3 सप्ताह तक लैब द्वारा पाजीटिव मामला न मिलने पर तथा उस पाजीटिव मामले के सारे सम्पर्कों का 21 दिन तक फालोअप पूरा होने पर कंटेनमेंट प्लान एवं गतिविधियों को बंद कर कन्टेनमेंट जोन को समाप्त किया जा सकेगा। पहले 28 दिन तक कोई कोरोना पाजीटिव न मिलने पर कन्टेंनमेंट जोन खत्म किया जाता था।
- डॉ. नवीन जोशी
अब 21 दिन तक कोरोना पाजीटिव न मिलने पर ग्रीन जोन बनेगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1305
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















