अस्पताल में ही भर्ती किया जाना अनिवार्य नहीं होगा
8 मई 2020। प्रदेश में निकल रहे कोरोना पाजीटिव अब होम आइसोलेशन में भी रखे जा सकेंगे। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती करना अनिवार्य नहीं होगा। इस संबंध में स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा गाईडलाईन मिलने पर नये निर्देश सभी जिला कलेक्टरों एवं सीएमएचओ को जारी कर दिये हैं।
ये मरीज हो सकेंगे होम आईसोलेशन :
जिन मरीजों में कोरोना के माईल्ड या प्री सिम्पटम्स हैं, उन्हें पास के घर पर सेल्फ होम आईसोलेशन किया जा सकेगा। इसके लिये पृथक कक्ष शौचालय सहित होना जरुरी होगा। लक्षणों की जांच कोविड केयर सेंटर में डाक्टर द्वारा सुनिश्चित की जायेगी। मरीज में कोरोना के माईल्ड या प्री सिम्पटम्स हैं या नहीं, इसकी स्थिति एमबीबीएस योग्यताधारी डाक्टर द्वारा तय की जायेगी। होम आईसोलेशन वाले मरीज की देखभाल हेतु एक कार्यकर्ता होगा जो मेडिकल आफिसर के सम्पर्क में रहेगा। देखभालकर्ता को अपने मोबाईल में आरोग्य सेतु एप डाऊनलोड करना होगा। होम आईसोलेशन वाले से इस संबंध में एक वचन-पत्र भी भरवाना होगा। देखभालकर्ता एवं अन्य निकट सम्पर्कों को डाक्टर के परामर्श पर हाईड्रोक्सीक्लोरोक्विन का सेवन करना होगा।
-डॉ. नवीन जोशी
अब कारोना मरीज का होम आईसोलेशन भी हो सकेगा
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1240
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















