18 मई को वीडियो कान्फ्रेन्स में तय होगी
12 मई 2020। राज्य के पारम्परिक एवं बीएड पाठ्यक्रमों के लिये सत्र 2020-21 की ऑनलाईन ई-प्रवेश प्रक्रिया आगामी 18 मई को होने वाली वीडियो कान्फ्रेन्स में तय होगी। इस संबंध में शनिवार को राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त मुकेश कुमार शुक्ल ने वीडियो कान्फ्रेन्स का एजेण्डा जारी कर दिया है।
जारी एजेण्डा में कहा गया है कि 18 मई को प्रात: 11 बजे से 12 बजे तक वीडियो कान्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा नियत की गई है। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुये इस समीक्षा बैठक में संभागीय मुख्यालयों से कुल सचिव, क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक व तीन अग्रणी शासकीय कालेजों प्राचार्य, जिला स्तर के प्राचार्य सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुये उपस्थित होंगे।
एजेण्डा में यह भी रहेगा :
विश्व बैंक परियोजना अंतर्गत आय-व्यय की जानकारी के संबंध में विवरण बाबत समीक्षा। विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं का संचालन व8 मूल्यांकन। शासकीय/अशासकीय महाविद्यालयों द्वारा सम्बध्दता की कार्यवाही। नवनियुक्त सहायक प्राध्यापकों के वेतन आहरण की समीक्षा। अतिथि विद्वानों का माह मार्च व अप्रैल के मानदेय वितरण की समीक्षा।
-डॉ. नवीन जोशी
बीएड में ऑनलाईन ई-प्रवेश की प्रक्रिया
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1289
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















