🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मंत्री सिलावट ने अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन योजनायें स्वीकृत करा ली

👤
DD
👁 1233 व्यूज
📍 Bhopal
मंत्री सिलावट ने अपने विधानसभा क्षेत्र की तीन योजनायें स्वीकृत करा ली
विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के लिये उठाया कदम
13 मई 2020। सिंधिया ग्रुप से जल संसाधन मंत्री बने तुलसीराम सिलावट ने अपने विधानसभा क्षेत्र सांवेर की तीन सिंचाई योजनायें स्वीकृत करा ली हैं। इसका लाभ वे अपने क्षेत्र में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में लेंगे। ये तीनों योजनायें उन्होंने अपने विभाग के माध्यम से ही मंजूर कराई हैं।
ये हैं तीन योजनायें :
इंदौर जिले की सांवेर विधानसभा क्षेत्र में रतनखेड़ी, खाल खाला तथा हरियाखेड़ी बैराज लघु सिंचाई योजनाओं की साध्यता मंजूर की गई हैं। इन योजनाओं में निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ था परन्तु अब ये तकनीकी एवं वित्तीय रुप से साध्य पाई गई हैं। 704 हैक्टेयर में नहरों द्वारा सिंचाई की सुविधा देने वाली तीनों योजनाओं की लागत 13 करोड़ 8 लाख 50 हजार रुपये है।
अब तैयार होगी डीपीआर :
उक्त तीनों योजनाओं की साध्यता यानि फिजिबिलिटी स्वीकृत करने के बाद अब जल संसाधन विभाग के क्षेत्रीय कार्यपालन यंत्री डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट यानि डीपीआर तैयार करेंगे। यह डीपीआर सोलह सप्ताह में तैयार करने के लिये कहा गया है। डीपीआर तैयार करने के लिये तीनों योजनाओं के क्षेत्र में सर्वे किया जायेगा। इस दौरान योजना के सिंचाई क्षेत्र के कृषकों की सर्वे नंबर सहित सूची तैयार की जायेगी तथा योजनाओं के लिये कृषकों से भूमि क्रय करने की सहमति भी ली जायेगी। वन भूमि आने पर उसके डायवर्सन के प्रकरण भी तैयार किये जायेंगे। क्रय की जाने वाली निजी भूमि का मूल्य कलेक्टर गाईड लाईन का दो गुना आंकलित किया जायेगा तथा वन भूमि की अनुमति के लिये लागत रुपये 10 लाख/15 लाख प्रति हैक्टेयर के मान से आंकलित की जायेगी। स्थापना में केवल निर्माण लागत का 6 प्रतिशत प्रावधान करना होगा।
होने हैं उप चुनाव :
मंत्री श्री सिलावट पहले सांवेर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक थे तथा सिंधिया खेमे से होने के कारण उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया है। हाल में वे मंत्री बनाये गये हैं और उन्हें जल संसाधन विभाग मिला है। अब उन्हें सांवेर सीट से उप चुनाव लडऩा है। इसीलिये उन्होंने अभी से अपने क्षेत्र के किसानों को रिझाने के लिये उक्त तीन योजनायें स्वीकृत करा ली हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि सांवेर विधानसभा क्षेत्र की तीन सिंचाई योजनाओं की साध्यता मंजूर की गई है तथा डेढ़ माह में इनकी डीपीआर बन जायेगी। इसके बाद इनकी प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जायेगी तथा टेण्डर निकालकर इनका निर्माण प्रारंभ कर दिया जायेगा।



-डॉ. नवीन जोशी
Tags :