14 मई 2020। राज्य के उच्च शिक्षा आयुक्त ने प्रदेश के उन सभी निजी अल्पसंख्यक कालेजों को अल्टीमेटम दिया है जिन्होंने आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया से मुक्त होने के लिये अभी तक अपने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं किये हैं। इन कालेजों को अब 23 मई तक अनिवार्य रुप से दस्तावेज जमा करने की हिदायत दी गई है।
हिदायत में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के अंतर्गत आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया से मुक्त रखे जाने के संबंध में 20 मार्च 2020 तक बांछित दस्तावेज अकादमिक शाखा को उपलब्ध कराया जाना था। परन्तु खेद का विषय है कि अधिकांश कालेजों की जानकारी अप्राप्त है। आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश कार्य निर्धारित समयावधि में सम्पन्न किया जाना है। इसलिये सभी निजी अल्पसंख्यक कालेजों को हिदायत दी जाती है कि यदि वे अपने कालेज को आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया से मुक्त रखना चाहते हैं तो वे व्यक्तिगत रुप से छह जानकारियां 23 मई तक अनिवार्य रुप से आकदमिक ,ााखा के ई-मेल पर भेजें। ये छह जानकारियां हैं : अल्पसंख्यक कालेजों को जारी अल्पसंख्यक संस्था होने का वैध प्रमाण-पत्र। रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी में पंजीकृत समिति का प्रमाण-पत्र। रजिस्ट्रार फर्म एवं सोसायटी द्वारा संचालक मंडल के पदाधिकारियों की अद्यमत सूची। इस आशय का आवेदन कि अल्पसंख्यक संस्था को आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया से मुक्त रखा जाये। कालेज के विद्यार्थियों एवं पाठ्यक्रमों की जानकारी। समस्त दस्तावेज प्राचार्य द्वारा हस्ताक्षरित/सत्यापित हों।
सभी अल्पसंख्यक कालेजों से कहा गया है कि यदि उन्होंने 23 मई तक ये जानकारियां नहीं दी तो माना जायेगा कि वे आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया में सम्मिलित होना चाहते हैं तथा इसके लिये ये कालेज स्वयं जिम्मेदार होंगे।
अल्पसंख्यक निजी कालेजों को दिया अल्टीमेटम
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1363
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















