🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश में आयेगा 15 से 25 जून के बीच कोरोना का पीक लोड

👤
DD
👁 1459 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में आयेगा 15 से 25 जून के बीच कोरोना का पीक लोड
खनिज विभाग ने जिला प्रतिष्ठान निधि से राशि
व्यय करने के हेतु सभी कलेक्टरों को दिये निर्देश
22 मई 2020। प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पीक लोड 15 जून से 25 जून के बीच आयेगा। इससे निपटने के लिये राज्य के खनिज विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को ताजा निर्देश दिये हैं कि वे जिला खनिज प्रतिष्ठान निधि में जमा राशि का उपयोग कोरोना से बचाव में व्यय करें।
यह कहा गया है निर्देश में :
खनिज विभाग ने अपने ताजा निर्देश में सभी जिला कलेक्टरों से कहा है कि स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा कोविड-19 के सबसे अधिक प्रकरण यानि पीक लोड 15 से 25 जून 2020 के बीच में होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके आधार पर जिलों को आवश्यक अधोसंरचना कोविड केयर सेंटर और डेडीकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर की तैयारी जिसमें ऑक्सीजन सप्लाई, आईसीयू निर्माण इत्यादि कार्य अल्प अवधि में आवश्यक्तानुसार संपन्न किये जाने हैं। इस हेतु जिलों द्वारा क्षमतावर्धन योजना तैयार की गई है। जिला खनिज प्रतिष्ठान की राशि का क्षमनावर्धन योजना अनुसार उपयोग गेप फंडिंग के लिये किया जाना चाहिये ताकि राशि का समुचित उपयोग हो सके।
2800 करोड़ की राशि पड़ी है जिला खनिज प्रतिष्ठानों में :
प्रदेश के जिला खनिज प्रतिष्ठानों में इस समय करीब 2800 करोड़ रुपयों की राशि पड़ी है। इसमें मेजर मिनरल्स और गौण खनिज दोनों के खनन से मिली राशि शामिल है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने जिला खनिज प्रतिष्ठानों में जमा राशि में से तीस प्रतिशत राशि का उपयोग कोविड-19 से निपटने के लिये अनुमति दी है। अगले माह 15 से 25 जून तक कोरोना का पीक लोड आने की संभावना है। इसलिये इससे बचाव के उपायों में इस राशि का उपयोग करने के लिये सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये गये हैं।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :