65 वर्षों से पुरानी परंपरा बदली जाएगी
4 जून 2020। प्रदेश में नवीन कोषालय संहिता आगामी 1 जुलाई 2020 से लागू होगी। यह संहिता 65 साल पहले बनाई गई कोषालय संहिता का स्थान लेगी। इस संबंध में राज्य के वित्त विभाग ने अधिसूचना प्रसारित कर दी।
इसलिये बनाई नवीन संहिता :
65 साल पहले बनी कोषालय संहिता के अनेक प्रावधान वर्तमान में अप्रभावी हो गये हैं क्योंकि अब कोषालयों से ज्यादातर ट्रांजेक्शन डिजिटल मोड पर यानि ऑनलाईन हो रहे हैं। नकद लेनदेन के स्थान पर ई-लेनदेन बढऩे के कारण नवीन संहिता बनाने की जरुरत महसूस की जा रही थी। इस संहिता के प्रावधानों के अनुसार ही कोषालयीन अधिकारी राशियों का आहरण एवं वितरण मंजूर करते हैं।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि मंत्रिपरिषद और विभागीय मंजूरी से नवीन मप्र कोषालय संहिता 2020 बनाई गई है तथा इसे आगामी 1 जुलाई 2020 से पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा। कोषालयीन अधिकारियों को इसी नवीन संहिता के साथ अपने कामकाज करने होंगे। यह व्यवस्था ऑनलाईन पध्दति की है।
- डॉ. नवीन जोशी
मप्र में नवीन कोषालय संहिता 1 जुलाई से लागू होगी
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 2835
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















