5 जून 2020। राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालकों तथा शासकीय महाविद्यालयों को हिदायत जारी कर कहा है कि बिना महालेखाकर की अनुमति के प्रभारी प्राचार्य एवं आहरण एवं वितरण के अधिकार यानि डीडीओ का काम नहीं कर सकेंगे।
जारी हिदायत में कहा गया है कि कतिपय महाविद्यालयों द्वारा महालेखाकार ग्वालियर से डीडीओ का अधिकार आवंटित न होने के बाद भी प्रभारी प्राचार्य एवं डीडीओ के अधिकार दिये जाने की मांग की जाती है, जोकि उचित नहीं है। इसलिये जिन महाविद्यालयों को महालेखाकार ग्वालियर द्वारा डीडीओ के अधिकार आवंटित न होने के कारण उक्त अधिकार दिये गये हैं, उनको निरस्त किया जाता है। उक्त महाविद्यालयों में पूर्व की भांति संबंधित जिले के अग्रणी महाविद्यालय द्वारा डीडीओ के अधिकार संबंधी कार्यवाही की जायेगी।
हिदायत में यह भी कहा गया है कि भविष्य में महालेखाकार ग्वालियर द्वारा डीडीओ अधिकार आवंटित होने के बाद ही प्रभारी प्राचार्य एवं डीडीओ अधिकार प्रदान करने के संबंध में पत्राचार किया जाये।
- डॉ. नवीन जोशी
बिना महालेखाकार की मंजूरी के कालेजों को नहीं मिलेंगे डीडीओ के अधिकार
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1145
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















