राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किये चुनाव नियम
6 जून 2020। प्रदेश में नगरीय एवं पंचायत चुनाव कराने वाले राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकायों में पार्षद पद का चुनाव लडऩे वाले अभ्यर्थियों के लिये निर्वाचन व्यय लेखा संधारण और प्रस्तुति आदेश जारी कर दिये। इससे स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल शिवराज सरकार ने नगर निगमों में मेयर तथा नगरपालिकाओं एवं नगर परिषदों में अध्यक्ष पद के चुनाव अप्रत्यक्ष पध्दति से ही किये जाने का प्रावधान यथावत रखा है।
उल्लेखनीय है कि पिछली कमलनाथ सरकार ने मेयर एवं अध्यक्ष पद के चुनाव सीधे जनता द्वारा न कराके पार्षदों के माध्यम से कराने का प्रावधान कर दिया था जबकि शिवराज सरकार के समय इन पदों पर सीधे जनता द्वारा कराने का प्रावधान था।
इसके अलावा शिवराज सरकार के समय मेयर एवं अध्यक्ष पद के अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय का दिन-प्रतिदिन का लेखा राज्य निर्वाचन आयोग को देने का प्रावधान था जबकि पार्षदों के लिये निर्वाचन व्यय की न ही सीमा थी और न ही लेखा देना जरुरी था। लेकिन पिछली कमलनाथ सरकार ने पार्षदों के लिये गत 22 फरवरी 2020 को पहली बार पार्षदों के लिये निर्वाचन व्यय की सीमा तय कर दी थी। और अब शिवराज सरकार के समय राज्य निर्वाचन आयोग ने पार्षदों के लिये निर्वाचन व्यय का लेखा देने के भी नियम जारी कर दिये हैं।
उल्लेखनीय है कि 10 लाख तक की जनसंख्या वाले नगर निगमों के पार्षदों के लिये 8 लाख 75 हजार रुपये, 10 लाख से कम जनलसंख्या वाले नगर निगमों में 3 लाख 75 हजार रुपये चुनाव व्यय की सीमा है। नगर पालिकाओं में जनसंख्या के हिसाब से ढाई लाख रुपये से लेकर एक लाख रुपये एवं नगर परिषदों में 75 हजार रुपये सीमा है।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि अभी तो हमने पार्षदों के लिये निर्धारित की गई चुनाव व्यय की सीमा के लिये लेखा प्रस्तुत करने के नियम जारी किये हैं। पहले कभी इनके लिये नियम नहीं थे। फिलहाल पार्षद ही मेयर एवं अध्यक्ष पद का चुनाव करेंगे। यदि बाद में कोई बदलाव होगा तब उसके अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
- डॉ. नवीन जोशी
अभी मेयर एवं अध्यक्ष के चुनाव अप्रत्यक्ष पध्दति से ही रहेंगे
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1268
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















