8 जून 2020। सीबीआई भोपाल ने राजधानी के गांधीनगर थाने के चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 306-34 के तहत एफआईआर दर्ज की है। इन चारों पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में पारधी जाति की महिला जिन्दा जल गई थी। इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दिये थे। सीबीआई ने इस एफआईआर को दर्ज करने की जानकारी दी।
यह है मामला :
भोपाल के गांधी नगर थानान्तर्गत पारदियों की बस्ती ग्राम गोंडी में वर्ष 2017 में चार पुलिसकर्मी एएसआई राजेश्वर यादव तथा तीन अन्य पुलिसकर्मी संदीप, धीरज एवं गजराज पहुंचे थे। यहां उनकी मौजूदगी में इंदरमल बाई नामक पारधी महिला आग से जिन्दा जल कर मर गई थी। बस्ती के लोगों का आरोप था कि पुलिस ने ही उसे प्रताडऩा देकर जिन्दा जलाया जबकि पुलिस का कहना था कि वे अपराधों की जांच करने वहां गये थे और इसी दौरान उक्त महिला ने स्वयं आग लगा ली। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। मामला हाईकोर्ट पहुंचा जिस पर हाईकोर्ट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के सीबीआई को आदेश दिये। सीबीआई भोपाल के एएसपी मनोज कुमार को इस मामले की जांच सौंपी गई है।
यह धारा 306 :
भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है और जो भी इस तरह की आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करता /उकसाता है, तो उसे किसी एक अवधि के लिए कारावास से दंडित किया जाएगा जिसे 10 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है एवं साथ ही वह आर्थिक दंड के लिए भी उत्तरदायी होगा।
- डॉ. नवीन जोशी
भोपाल के चार पुलिसकर्मियों पर दर्ज की सीबीआई ने एफ आई आर
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 928
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















