कोरोना काल में 4 बार लिया उधार, अब तक साढ़े 3 हज़ार करोड़ ले चुके
9 जून 2020। मध्य प्रदेश की माली हालत ठीक नहीं है यही कारण है कि सरकार को बार-बार कर्ज लेना पड़ रहा है। केंद्र सरकार की मदद भी नाकाफी लग रही है लॉक डाउन की अवधि में ही शिवराज सरकार ने बाजार से 4 बार कर्ज़ उठाया है ।अब तक कुल साढ़े तीन हजार करोड़ रुपए की राशि ऋण के रूप में ली जा चुकी है।
प्रदेश की शिवराज सरकार ने रिजर्व बैंक के मुम्बई कार्यालय के माध्यम से बाजार से एक बार फिर 500 करोड़ रुपयों का कर्ज उठाया। इसके लिये गवर्मेन्ट सिक्युरिटीज का विक्रय किया गया। इस कर्ज का पूर्ण भुगतान दस साल बाद 10 जून 2030 को किया जायेगा तथा इस बीच साल में दो बार 10 दिसम्बर एवं 10 जून को कूपन रेट पर ब्याज का भुगतान भी किया जायेगा।
पिछले सप्ताह भी उठाया था कर्ज :
प्रदेश की शिवराज सरकार ने दो माह के अंतराल से पिछले सप्ताह 2 जून को भी बाजार से 500 करोड़ रुपयों का कर्ज उठाया था। शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और उनकी सरकार ने 26 मार्च 2020 को 1500 करोड़ रुपये तथा 1 अप्रैल 2020 को एक हजार करोड़ रुपयों का बाजार से कर्ज लिया था। पिछले तीनों कर्ज को मिलाकर कर्ज की राशि तीन हजार करोड़ रुपये हो गई है जो चौथे कर्ज को मिलाकर साढ़े तीन हजार करोड़ हो गई है। कोरोना संक्रमण काल में उनका यह चौथा कर्ज है।
कमलनाथ सरकार दिसम्बर 2018 से लेकर मार्च 2020 तक सत्ता में रही इस दौरान करीब 16000 करोड रुपये का कर्ज लिया गया ।कमलनाथ सरकार मात्र 2019 में एक ही बजट जनता को दे सकी। वर्ष 2020 का बजट प्रस्तुत नहीं कर पाई और पूरे वक्त खाली खजाने का ही रोना रोती रही ।अब जबकि शिवराज सरकार के सामने भी यही आर्थिक संकट खड़ा है तो ऐसी स्थिति में यह कह पाना मुश्किल है कि जुलाई 2020 में संभावित बजट आने के पहले और कितना कर्ज बाजार से उठाया जाएगा..?
- डॉ. नवीन जोशी
शिवराज सरकार ने बाजार से 5 अरब का कर्ज उठाया...
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1264
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















