12 जून 2020। अब राज्य के विधि विभाग के सात संवर्गों के कर्मियों को भी समयमान वेतनमान का लाभ मिलेगा। इसके लिये बुधवार को राज्य के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिये।
उल्लेखलीय है कि सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य की सिविल सेवा के सदस्यों को आगे बढऩे के निश्चित अवसर उपलब्ध कराने के लिये दस एवं बीस वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर समयमान वेतनमान देने का प्रावधान किया हुआ है तथा इसी के पालन में उक्त संवर्गों को भी अब यह लाभ देने के आदेश जारी किये गये हैं।
राज्य के विधि विभाग में असिस्टेंट रजिस्ट्रार कम्प्यूटराईजेशन श्रेणी बी, टेक्निकल असिस्टेंट लायब्रेरी श्रेणी बी, सीनियर कम्प्यूटर प्रोग्रामर असिस्टेंट श्रेणी सी, जूनियर कम्प्यूटर प्रोग्रामर असिस्टेंट श्रेणी सी, टाईपराईटर मेकेनिक श्रेणी सी, केयर टेकर श्रेणी सी तथा जूनियर बाइंडर श्रेणी डी के संवर्ग में लोग कार्यरत हैं। बी श्रेणी के शासकीय सेवकों को प्रथम एवं द्वितीय समयमान वेतनमान 8 एवं 16 वर्ष बाद तथा सी एवं डी श्रेणी के शासकीय सेवकों को दस एवं बीस वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय समयमान वेतनमान दिया जायेगा। इससे उनके वेतन में भारी वृध्दि हो जायेगी। मसलन असिस्टेंट रजिस्ट्रार कम्पयूटराईजेश को वर्तमान वेतनमान 42700-135100 रुपये के स्थान पर द्वितीय समयमान वेतनमान में 67300-206900 रुपये मिलेंगे।
- डॉ. नवीन जोशी
अब विधि विभाग के सात सवंर्गों के कर्मियों को भी मिलेगा समयमान वेतनमान का लाभ
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1296
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















