उच्च शिक्षा आयुक्त ने मांगा जिला कलेक्टरों से सहयोग
13 जून 2020। प्रदेश में विश्वविद्यालयीन परीक्षायें 29 जून से आरंभ होकर 31 जुलाई तक चलेंगी। इस संबंध में उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी जिला कलेक्टरों को पत्र लिखकर इन परीक्षाओं के संचालन हेतु सहयोग मांगा है।
पत्र में कहा गया है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र को कोविड-19 हेतु क्वारन्टीन सेंटर बनाया गया है और यदि ऐसे भवनों को परीक्षा हेतु उपलब्ध कराया जाना संभव न हो तो किसी अन्य भवन को परीक्षा केंद्र हेतु चिन्हित कर उपलब्ध कराया जाये। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों को प्रतिदिन पति पाली की परीक्षा समाप्ति के पश्चात सेनेटाईज कराया जाये। परीक्षा केंद्र में विद्यार्थियों की भीड़ नियंत्रित न हो इसके लिये पुलिस प्रशासन का सहयोग दिलाया जाये। आवश्यक्ता पडऩे पर परीक्षा केंद्रों पर तत्काल डाक्टर एवं एम्बूलेंस आदि की सुविधा मिले।
कुलसचिवों से भी किया आग्रह :
उच्च शिक्षा आयुक्त ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को भी पत्र लिखकर कोविड-19 की रोकथाम के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि स्नातक अंतिम वर्ष एवं पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षायें भी 29 जून से 31 जुलाई के बीच होनी हैं, इसलिये सभी आवश्यक व्यवस्थायें की जायें।
प्रदेश में विश्वविद्यालयीन परीक्षायें 29 जून से
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1192
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















