🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

दुकानों और दफ्तरों पर छापामार दल करेंगे निगरानी...

👤
DD
👁 864 व्यूज
📍 Bhopal
दुकानों और दफ्तरों पर छापामार दल करेंगे निगरानी...
प्रदेश में अब कोविड-19 को लेकर लापरवाही हो रही
रोकथाम को चुनोती माना सरकार ने,विशेष दल गठित किये
15 जून 2020। कोरोना काल मे लॉक डाऊन से मिली छूट और अनलॉक होते हालातों में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। इसके लिए अब दुकानों और दफ्तरों में कोविड-19 के लिए बताये गये दिशा-निर्देश की चौकसी के लिए छापा मार दलों का गठन किया गया है।राज्य सरकार ने संक्रमण को सोसायटी में स्प्रेड होने से रोकने को चुनोती के रूप में लिया है।रोकथाम के लिए विभिन्न विभागों की मदद से विशेष दल बनाये गये है।
प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिष्ठानों एवं कार्यस्थलों पर कोविड-19 की रोकथाम हेतु जारी दिशा-निर्देशों की जांच विशेष दल करेंगे। इस विशेष दल में राजस्व विभाग के अधिकारी, नगरीय निकाय के अधिकारी (शहरी क्षेत्रों हेतु), ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि (ग्रामीण क्षेत्र हेतु), स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी रहेंगे। इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त फैज अहमद किदवई ने आदेश जारी कर दिये हैं।
आदेश में यह बताया कारण :
स्वास्थ्य आयुक्त ने अपने आदेश में कहा है कि लॉकडाऊन के दौरान दी गई छूट के बाद से यह देखा गया है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन नहीं किया जा रहा है। फलस्वरुप कोविड संक्रमण के फैलने की आशंका बनी हुई है। यदि इसी प्रकार की स्थिति बनी रहती है तो इससे कोविड-19 का संक्रमण सामुदायिक संक्रमण में बदल सकता है तथा यह स्थिति भयावह होगी।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :