16 जून 2020। राज्य शासन ने मुख्य सचिव कार्यालय, मंत्रालय में एनवायरमेंट मॉनिटरिंग सेल की स्थापना की है। सेल में 16 वरिष्ठ स्तर के अधिकारियों को नामांकित किया है।
गठित सेल में अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास, प्रमुख सचिव गृह प्रमुख सचिव परिवहन, प्रमुख सचिव पशुपालन, प्रमुख सचिव पर्यावरण, प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, प्रमुख सचिव वन, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, प्रमुख सचिव आयुष, प्रमुख सचिव उद्योग, प्रमुख सचिव नगरीय विकास एवं आवास, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, प्रमुख सचिव जल संसाधन, प्रमुख सचिव खनिज संसाधन एवं सदस्य-सचिव, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को नामांकित किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने राष्ट्रीय हरित अभिकरण, मुख्य बेंच नई दिल्ली द्वारा प्रकरण क्रमांक 606/2018- मुनसिपल सोलिड वेस्ट मेनेजमेंट रूल्स 2018 के क्रियान्वयन के संबंध में 25 फरवरी 2020 को पारित आदेश के परिपेक्ष्य में यह सेल गठित किया है।
एनवायरमेंट मॉनिटरिंग सेल, एन.जी.टी. द्वारा समय-समय पर पारित आदेश/निर्देशों का क्रियान्वयन कर प्रगति प्रतिवेदन से मुख्य सचिव को अवगत करायेगा।
मुख्य सचिव कार्यालय में एनवायरमेंट मॉनिटरिंग सेल गठित
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1236
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















