🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मध्यप्रदेश में निवेश के लिये जापानी कम्पनियों ने दिखाई रूचि

👤
DD
👁 939 व्यूज
📍 Bhopal
मध्यप्रदेश में निवेश के लिये जापानी कम्पनियों ने दिखाई रूचि
वेबिनार में प्रदेश के औद्योगिक परिवेश पर प्रेजेन्टेशन
17 जून 2020। जापानी कम्पनियों ने मध्यप्रदेश में निवेश में रूचि दिखाई है। जापान स्थित भारतीय दूतावास द्वारा आयोजित वेबिनार में मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश संवर्धन श्री संजय शुक्ला ने मध्यप्रदेश के औद्योगिक परिवेश और निवेश के लिये बेहतर वातावरण एवं अनुकूल परिस्थितियों पर प्रेजेन्टेशन दिया। वेबिनार में 70 से अधिक जापानी फर्म सहित 95 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए।

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने प्रदेश की अनुकूल पारिस्थितिकी तंत्र एवं औद्योगिक परिवेश के संबंध में बताया। उन्होंने राज्य के प्रमुख शक्ति क्षेत्रों (स्ट्रेन्थ एरियाज्) की जानकारी दी और बताया कि देश के मध्य में स्थित होने के कारण जापानी कम्पनियों को अपनी अधोसंरचना स्थापित करने में कैसे मदद मिलेगी। श्री शुक्ला ने बताया कि मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आने वाली जापानी कम्पनियों की सभी आवश्यकताओं को पूरा किया जायेगा।

वेबिनार के दौरान जापानी फर्मों ने प्रदेश में मौजूद विभिन्न संभावनाओं में गहरी रूचि दिखाई। जापानी फर्मों ने विशेष रूप से राज्य की औद्योगिक संवर्धन नीति, विश्व स्तर के औद्योगिक बुनियादी ढांचे के साथ-साथ हाल ही के श्रम सुधारों सहित ईज-ऑफ-डुइंग बिजनेस के बारे में उत्साह दिखाया।
Tags :