🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अधिक सतर्कता और सावधानी से देंगे विधायक वोट

👤
DD
👁 940 व्यूज
📍 Bhopal
अधिक सतर्कता और सावधानी से देंगे विधायक वोट
राज्यसभा चुनाव : विधायक अपने साथ गनमेन
और सहायक नहीं ले जा सकेंगे विस के अंदर
सिंधिया नहीं होंगे, दिग्विजय डटे रहेंगे
18 जून 2020। कोविड-19 के साये में मप्र के विधायक राज्यसभा के लिए कल 19 जून को सुबह 9 बजे से वोट करेंगे।कोरोना संक्रमण को देखते हुए मतदान की विशेष व्यवस्था करवाई गई हैं।सभी विधायकों को मास्क,सेनिटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग और सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा।राजनैतिक दलों की अंदरूनी उठापटक और क्रॉस वोटिंग का डर तो है ही कोरोना भय भी इस चुनाव में नजर आएगा।भाजपा के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के भोपाल आने का कार्यक्रम फ़ायनल नहीं हो सका है, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की मौजूदगी रहेगी।

कल 19 जून को विधानसभा के सेन्ट्रल हॉल में प्रात: 9 से शाम 4 बजे तक होने जा रहे राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर होने जा रहे चुनावों के लिये विधानसभा के संचालक सुरक्षा जेके शर्मा ने सभी मतदाता विधायकों को फरमान जारी किया है कि वे मतदान के दिन अपने साथ अपने गनमेन और निज सचिव/निज सहायक अंदर नहीं ले जा पायेंगे तथा इनके रुकने की व्यवस्था विधानसभा परिसर के गेट नंबर एक पर की जायेगी।
संचालक ने कहा है कि सुरक्षा कारणों एवं कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुये सचिवालय द्वारा की गई इस व्यवस्था को बनाये रखने में विधायक सहयोग करें।
विधायकों को संचालक ने बताया है कि 19 जून को विधानसभा भवन के सांची द्वारा पर (गांधी प्रतिमा के पास) स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से थर्मल स्क्रीनिंग एवं सेनेटाईजर आदि की व्यवस्था की गई है। इसलिये विधायक कोरोना महामारी से बचाव हेतु शासन-प्रशासन द्वारा जारी मापदण्ड का पालन कर उक्त तिथि को मास्क लगाकर थर्मल स्क्रीनिंग एवं सेनेटाईज कराकर ही विधानसभा भवन में प्रवेश करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी आवश्यक रुप से ध्यान रखें।
आने-जाने हेतु एसी बसों की व्यवस्था की :
विधानसभा सचिवालय ने मतदान के दिन सभी विधायकों के लिये दो एसी बसों की भी व्यवस्था की है। इन बसों से वे विधायक विश्राम गृह से विधानसभा भवन आ-जा सकेंगे। एक बस प्रात: 8 बजे से तथा दूसरी बस 8.30 बजे से विधायक विश्राम गृह में उपलब्ध रहेंगी। ये बसें निरन्तर संचालित रहेंगी और इनके अलावा आवश्यक्तानुसार वैकेल्पिक वाहन व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :