मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, जिका, चिकनगुनिया
एवं जेपनिज एनसेफलाइटिस संक्रामक रोग घोषित
19 जून 2020। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, जिका, चिकनगुनिया एवं जेपनिज एनसेफलाइटिस संक्रामक रोग घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई ने यह कार्यवाही एमपी पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 50 के तहत की है। ये संक्रामक रोग पूरे प्रदेश के लिये घोषित किये गये हैं। उक्त अधिनियम की धारा 51 के अंतर्गत ये अधिसूचित संक्रामक रोग घोषित किये गये हैं।
उल्लेखनीय है कि इस समय कोरोना महामारी चल रही है तथा यह भी अधिसूचित संक्रामक रोग पहले से ही घोषित है। वर्षाकाल में मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, जिका, चिकनगुनिया एवं जेपनिज एनसेफलाइटिस बुरी तरह फैलते हैं तथा कोरोना संक्रमण के दौरान इनकी भी रोकथाम करना जरुरी है। अब इन अधिसूचित रोगों के बारे में सभी प्रोटोकाल अपनाये जायेंगे।
कोराना महामारी के बीच
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 849
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















