शेष पांच जिलों को दिया तीन का समय
अनुबंध करने वाले ठेकेदारों को ही मिलेगा राहत पैकेज
20 जून 2020। राज्य शासन के खनिज विभाग ने खनिज निगम के प्रबंध संचालक से कहा है कि पांच जिलों के जिन ठेकेदारों नें अभी तक रेत खनन का अनुबंध नहीं किया है उन्हें तीन दिन का समय अनुबंध करने हेतु दिया जाये। तभी उन्हें कोविड-19 राहत पैकेज दिया जायेगा।
खनिज विभाग ने कहा है कि 27 जिलों के रेत खदानों के समूह के सफल निविदाकारों/ठेकेदारों द्वारा 6 जून 2020 तक अनुबंध का निष्पादन किया जा चुका है। शेष पांच जिले यथा बुरहानपुर, अनूपपुर, देवास, छतरपुर एवं नरसिंहपुर जिले के रेत खदानों के समूह के सफल ठेकेदारों द्वारा 6 जून 2020 तक अनुबंध का निष्पादन नहीं किया गया है। इन समूह के ठेकेदारों द्वारा राज्य खनिज निगम के समक्ष 6 जून 2020 के पश्चात कोविड-19 राहत पैकेज की मांग करते हुये, अनुबंध का निष्पादन किये जाने हेतु लिखित में सहमति प्रदान की गई है।
खनिज विभाग ने आगे कहा है कि राज्य शासन द्वारा पूर्ण विचारोपरान्त निर्णय लिया है कि अनुबंध में बचे शेष पांच रेत समूह ठेकेदारों द्वारा तीन दिवस के अंदर अनुबंध किया जाता है तो ऐसे रेत समूह ठेकेदारों को खनिज विभाग द्वारा 26 मई 2020 को जारी राहत पैकेज में सम्मिलित किया जाये। इन खदानों में देय किश्त की राशि अनुबंध दिनांक से प्रारंभ की जाये। रेत समूह ठेकेदार मूल अवधि के लिये अनुबंध कर सकेगा, पैकेज अनुसार बढ़ी हुई एक वर्ष की अवधि के लिये अनूपूरक अनुबंध निष्पादित किया जा सकेगा।
27 जिलों में हुये रेत खनन के अनुबंध
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 933
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















