🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

उप चुनाव मोड पर तुलसी सिलावट....

👤
DD
👁 1407 व्यूज
📍 Bhopal
उप चुनाव मोड पर तुलसी सिलावट....
अपने विधानसभा और अशोकनगर में दे रहे सौगात
सांवेर क्षेत्र को मिलेगा नर्मदा लिंक प्रोजेक्ट से पेयजल
10 जुलाई 2020। भले ही उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं हो पाई है, लेकिन कमलनाथ सरकार में बागी हुए तुलसी सिलावट जो वर्तमान हैं शिव सरकार के जल संसाधन मंत्री हैं, उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र सांवेर और एक अन्य विधायक जो सिंधिया समर्थक ही हैं उनके अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल से जुड़ी योजनाएं स्वीकृत कर दी हैं ।
मध्य प्रदेश सरकार में चल रही अंदरूनी उठापटक के बीच एक मंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र में नर्मदा लिंक प्रोजेक्ट के जरिए पेयजल की गंभीर समस्या का हल निकालने को सियासी नजरिए से देखा जा रहा है।
राज्य के जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने अपने इंदौर जिला स्थित सांवेर विधानसभा क्षेत्र को होने वाले उपचुनाव के लिये नई सौगात दे दी है। इस क्षेत्र को उन्होंने अपने प्रभार वाले जल संसाधन विभाग के माध्यम से पेयजल हेतु नर्मदा मालवा गंभीर लिंक परियोजना से पानी स्वीकृत करा दिया है।
सांवेर में नगर परिषद भी है। इस क्षेत्र में पेयजल की गंभीर स्थित बनी रहती है। चूंकि पिछली कमलनाथ सरकार में श्री सिलावट सांवेर से कांग्रेस विधायक थे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बने थे। सिंधिया समर्थक होने के कारण उन्होंने सांवेर सीट से 10 मार्च 2020 को इस्तीफा दे दिया था और शिवराज सरकार में 22 अप्रैल 2020 को जल संसाधन मंत्री बन गये। अब वे इसी सांवेर सीट से उपचुनाव लडऩे की तैयारी कर रहे हैं।
पानी की यह मात्रा प्रदान की गई है :
राज्य के जल संसाधन विभाग ने सांवेर नगर परिषद को नर्मदा मालवा गंभीर लिंक परियोजना से 0.73 मिलियन घनमीटर वार्षिक जल आवंटन किया है। अब एक माह के अंदर परिषद के प्राधिकृत अधिकारी को धामनोद जिला धार के कार्यपालन यंत्री से अनुबंध करना होगा। आवंटित जल के बदले परिषद को निर्धारित जल दर का भुगतान करना होगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मंत्री श्री सिलावट ने गत 5 मई को सांवेर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिये तीन लघु सिंचाई योजनायें स्वीकृत कराई थीं।
अशोकनगर को भी दिया लाभ :
सिंधिया समर्थक मंत्री श्री सिलावट ने अशोक नगर विधानसभा क्षेत्र जहां पर कि भी उपचुनाव होने हैं, के लिये भी तीन लघु सिंचाई योजनायें स्वीकृत कराई हैं। यहां से एक और सिंधिया समर्थक जजपाल सिंह जज्जी उपचुनाव लडऩे वाले हैं जिन्होंने गत 10 मार्च 2020 को इस्तीफा दे दिया था।



- डॉ. नवीन जोशी
Tags :