लोक शिक्षण आयुक्त ने जारी किये निर्देश
21 जुलाई 2020। प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित मॉडल स्कूल खोले जायेंगे। इस संबंध में लोक शिक्षण आयुक्त जयश्री कियावत ने निर्देश जारी कर दिये हैं। ये मॉडल स्कूल चार जिलों रायसेन, दतिया, नरसिंहपुर और शाजापुर में नहीं खुलेंगे तथा शेष जिलों में खोले जायेंगे।
लोक शिक्षण आयुक्त ने चार जिलों के कलेक्टरों एवं मॉडल स्कूल के प्राचार्यों को छोडक़र शेष सभी जिलों के कलेक्टरों एवं प्राचार्यों से कहा है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश में संचालित विभागीय 201 मॉडल स्कूलों को कक्षा 6 से कक्षा 12 तक संचालित किया जाना है। इसलिये उक्त स्कूलों में वर्ष 2020-21 से कक्षा 6 आरंभ की जाये। साथ ही इन स्कूलों में एक पीरियड अंग्रेजी एवं एक पीरियड हिंदी का रखा जाये तथा इन पीरियड में 40-40 विद्यार्थी ही उपस्थित हों। निर्धारित सीट से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त होने पर लॉटरी पध्दति से प्रवेश दिया जाये।
प्रदेश में खुलेंगे विभागीय मॉडल स्कूल
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1174
Related News
Latest News
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की आगर-मालवा-जबलपुर के विद्यार्थियों से मुलाकात, देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माता हैं ये छात्र
Latest Posts















