🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

आईएएस अधिकारियों को अवकाश ऑनलाईन आवेदन से मिलेगा

👤
DD
👁 1297 व्यूज
📍 Bhopal
आईएएस अधिकारियों को अवकाश ऑनलाईन आवेदन से मिलेगा
22 अगस्त 2020। राज्य सरकार ने आईएएस अधिकारियों के लिये नई व्यवस्था प्रारंभ कर दी। इस व्यवस्था के अंतर्गत आईएएस अधिकारियों को अवकाश लेने के लिये ऑनलाईन आवेदन करना होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके निर्देश प्रदेश में कार्यरत सभी आईएएस अधिकारियों को जारी कर दिये। निर्देश में आईएएस अधिकारियों से कहा गया है कि अर्जित अवकाश/लघुकृत अवकाश के आवेदन-पत्र लीव मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत ई-ऑफिस के माध्यम से ऑनलाईन प्रस्तुत किये जाने एवं स्वीकृत किये जाने की व्यवस्था प्रारंभ की गई है। तत्काल प्रभाव से ही अवकाश संबंधी आवेदन ई-ऑफिस के अंतर्गत लीव मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से निराकृत किये जायेंगे। लीव मैनेजमेंट सिस्टम के तहत आवेदन देने/अग्रेषित/स्वीकृत करने की प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी जीएडी की वेबसाईट पर उपलब्ध है। आईएएस अधिकारी सीएल, आरएच, ईएल, कम्यूटेड, एचपीएल, ईओएल, चाईल्ड केयर, पेटरनिटी संबंधी अवकाश ऑनलाईन ले सकेंगे।
विदेश जाने का अवकाश नहीं मिलेगा :
निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त लीव मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत विदेश जाने के लिये एक्स इण्डिया अवकाश नहीं मिलेगा। इसके लिये ऑफलाईन ही आवेदन करना होगा। हांलाकि इस आवकाश के स्वीकृत होने की जानकारी जरुर उन्हें ई-लीव अकाउण्ट में दी जायेगी।
छह संस्थानों में नहीं दी ऑनलाईन सुविधा :
राज्य सरकार ने छह संस्थानों में कार्यरत आईएएस अधिकारियों को उक्त ऑनलाईन अवकाश आवेदन देने की सुविधा प्रदान नहीं की है। इनमें शामिल हैं : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मप्र, राज्य मानव अधिकार आयोग, अटल सुशासन संस्थान, राज्य निर्वाचन आयोग, लोकायुक्त कार्यालय तथा राज्य सूचना आयोग।


- डॉ. नवीन जोशी
Tags :