13 मार्च 2021, राज्य सरकार ने प्रदेश के अनुदान प्राप्त 24 निजी कालेजों के 68 शिक्षकों को 21 करोड़ 70 लाख 76 हजार 250 रुपयों की राशि स्वीकृत की है। यह राशि इन शिक्षकों को 62 से 65 वर्ष तक कार्यरत रहने पर दी जायेगी।
जिन 68 शिक्षकों को यह राशि दी जायेगी उसमें से अब तक भुगतान की गई पेंशन की राशि काटी ली गई है। इन 24 निजी कालेजों के 12 अग्रणी शासकीय कालेजों को यह राशि दी गई है जो इसका इन शिक्षकों को भुगतान करेगी। ये अग्रणी कालेज हैं : आदर्श विज्ञान कालेज रीवा, शासकीय पीजी कालेज छिन्दवाड़ा, शा. कन्या कालेज विदिशा, शा. तिलक पीजी कालेज कटनी, शा. एमजेएस अग्रणी कालेज भिण्ड, माताजीजा बाई शा. पीजी कन्या कालेज इंदौर,
शा. महाकौशल कला एवं वाणिज्य कालेज जबलपुर, शा. कालेज हरदा, शा. हमीदिया कला एवं वाणिज्य कालेज भोपाल, शा. महाराजा कालेज छतरपुर, राजीव गांधी पीजी कालेज मंदसौर तथा शा. पीजी कालेज सतना। इन 68 शिक्षकों को पौने तीन लाख रुपये से लेकर साढ़े चौसठ लाख रुपये तक की राशि भुगतान की जायेगी।
अनुदान प्राप्त 24 निजी कालेजों के 68 शिक्षकों को मिलेगी 21.70 करोड़ रु. की एकमुश्त राशि
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1348
Related News
Latest News
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
- ज़्यादा स्टाइल, ज़्यादा विशिष्टता: Škoda Auto India ने Slavia Monte Carlo के रंग विकल्पों का विस्तार किया
- सोशल मीडिया पर बच्चों के यौन शोषण की सामग्री पर सरकार सख्त, प्लेटफॉर्म को 3 घंटे में हटाना होगा गैरकानूनी कंटेंट
Latest Posts















