🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

अगले तीन दिन में रेमडेसिविर इंजेक्शन का संकट समाप्त हो जायेगा- मुख्यमंत्री श्री चौहान

👤
DD
👁 1578 व्यूज
📍 ऑक्सीजन
अगले तीन दिन में रेमडेसिविर इंजेक्शन का संकट समाप्त हो जायेगा- मुख्यमंत्री श्री चौहान
मास्क से चेहरा और घर में पैर लॉक कर लें तो लॉकडाउन की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा

12 अप्रैल 2021। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अगले दो-तीन दिन में रेमडेसिविर इंजेक्शन का संकट समाप्त हो जाएगा। प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था है, प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्रय के निर्देश दे दिए गए हैं, शीघ्र ही दो हजार कंसंट्रेटर की व्यवस्था होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान स्मार्ट पार्क में पौधारोपण के उपरांत मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे। आकस्मिक व्यवस्था के उद्देश्य से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदे जा रहे हैं।

लॉकडाउन परिस्थिति का समाधान नहीं

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन परिस्थिति का समाधान नहीं है। लॉकडाउन से बेहतर तो है कि यदि चेहरा लॉक हो जाए हम मुंह पर मास्क लगा लें और पैर भी लॉक हो जाएं अर्थात हम घर से अनावश्यक ना निकलें तो लॉक डाउन की स्थिति ही निर्मित नहीं होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपील की कि सभी लोग मास्क लगाने, आवश्यक दूरी बनाए रखने तथा अनावश्यक भीड़ न लगाने जैसी सावधानियों का पालन करें।

दवा व आवश्यक उपकरण की कमी नहीं होगी

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए मंत्रियों को जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री, जिला प्रशासन, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं से मिलकर इस संकट से निपटने के लिए मैदानी स्तर पर कार्य करेंगे। राज्य सरकार अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने और कोविड केयर सेंटर स्थापित करने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। कहीं पर भी दवा व आवश्यक उपकरणों की कमी नहीं होने दी जायेगी। शासकीय के साथ-साथ निजी अस्पतालों का भी सहयोग लिया जा रहा है। बड़े शासकीय भवनों को अस्पताल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव भी निजी क्षेत्र को दिया गया है।

संक्रमण रोकने में प्रभावी होगा जनता कर्फ्यू

जिलों के आपदा प्रबंधन समूह अपने स्तर पर जनता कर्फ्यू लगाने का निर्णय ले रहे हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि जनता स्वयं कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए गंभीर है। स्थानीय स्तर पर आपसी सहमति से लगाया गया जनता कर्फ्यू और आवागमन तथा बाजार संचालन पर प्रतिबंध संक्रमण रोकने में अधिक प्रभावी होंगे।
Tags :