🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

मपी वेटनरी कौंसिल के चुनावों में अब ऑनलाईन नामिनेशन एवं वोटिंग...

👤
DD
👁 1977 व्यूज
📍 Bhopal
मपी वेटनरी कौंसिल के चुनावों में अब ऑनलाईन नामिनेशन एवं वोटिंग...
10 वर्षों से नहीं हुए हैं चुनाव, इसी महीने कराने की तैयारी
20 अप्रैल 2021। वेटनरी डाक्टरों को रजिस्ट्रेशन प्रदान करने वाली मप्र राज्य पशु चिकित्सा परिषद यानि एमपी वेटनरी कौंसिल के चुनाव अब ऑनलाईन होंगे जिसमें नामिनेशन के अलावा वोटिंग भी ऑनलाईन ही होगी। यह नया प्रावधान राज्य सरकार ने 28 साल पहले वर्ष 1993 में बने वेटनरी कौंसिल नियमों में संशोधन के जरिये कर दिया है। इससे पहले ये चुनाव ऑफलाईन होते थे।
नये प्रावधानों के अनुसार, चुनाव अधिसूचना जारी होने की तिथि से सातवें दिन तक ऑनलाईन नामिनेशन होंगे। ऑनलाईन ही नामिनेशन वापस भी लिया जा सकेगा। यदि निर्वाचन वाले जितने पद हैं, उससे कम नामिनेशन आते हैं, तो रिटर्निंग आफिसर नामिनेशन दाखिल करने वाले सभी अभ्यर्थियों को निर्वाचित घोषित कर देगा अन्यथा ऑनलाईन मतदान करवायेगा। यह ऑनलाईन मतदान नामिनेशन की अंतिम तिथि के बाद सात दिन के अंदर होगा।
ऑनलाईन मतदान के लिये पंजीकृत वेटनरी डाक्टर अपने पंजीयन नंबर के साथ लॉगइन कर सकेगा। वर्तमान में ऐसे पंजीकृत वेटनरी डाक्टरों की संख्या 3 हजार 166 है। लॉगइन के पश्चात उसके मोबाईल नंबर पर वन टाईम पासवर्ड यानि ओटीपी प्राप्त होगा। ओटीपी डालने पर अभ्यर्थियों की सूची दिखेगी और पसंद के अभ्यर्थी के नाम के आगे राईट का ऑनलाईन टिक लगाकर मत दिया जा सकेगा। मतदान के बाद मतदाता को ऑनलाईन ही अभिस्वीकृति प्राप्त होगी कि उसने मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है और वह स्वत: लॉगआऊट हो जायेगा एवं पुन: मतदान संभव नहीं होगा।
मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिटर्निंग आफिसर ई-गणना करेगा तथा इस प्रक्रिया को अभ्यथ्र्सी या उसके प्रतिनिधि देखने के लिये व्यक्तिगत रुप से उपस्थित रह सकेंगे। गणना के बाद परिणाम ऑनलाईन ही घोषित कर दिये जायेंगे। यदि दो अभ्यर्थियों को एक समान वोट मिलते हैं तो लॉटरी निकाल कर परिणाम घोषित किया जा सकेगा। ऑनलाईन चुनाव का सारा डाटा छह माह तक सुरक्षित रखा जायेगा तथा छह माह बाद राज्य सरकार की मंजूरी से इसे नष्ट किया जा सकेगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि वेटनरी कौंसिल के चुनाव पिछले दस सालों से नहीं हुये हैं तथा अब इन्हें कराये जाने की तैयारी है। केंद्र की वेटनरी कौंसिल के भी चुनाव ऑनलाईन हुये हैं, इसीलिये यही पैटर्न हम भी अपना रहे हैं।


डॉ. नवीन जोशी
Tags :