30 अप्रैल 2021 । प्रदेश के नगरीय निकायों में अब कोरोना महामारी रोकने के लिये माईक्रों एवं मिनी कन्टेनमेंट बनेंगे तथा कन्टेनमेंट क्षेत्र में रह रहे लोगों के आवागमन पर सख्ती से रोक लगाई जायेगी।
नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव नीतेश व्यास ने सभी नगरीय निकायों के आयुक्तों/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को हिदायत जारी कर कहा है कि नगरीय क्षेत्रों में सक्रिय मरीजों की संख्या के आधार पर क्षेत्र का श्रेणीकरण कर माईक्रो व मिनी कन्टेनमेंट क्षेत्र निर्मित करते हुये ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त प्रतिबंध लागू कर कड़ाई से पालन कराने की व्यवस्था की जाये। ऐसे माईक्रो व मिनी कन्टेनमेंट क्षेत्र में आवागमन पर आवश्यक प्रतिबंध लगाते हुये लोगों को घर में ही रहने के अनुशासन को कड़ाई से लागू किया जाये। ऐसे घरों क्षेत्रों में घरों का एवं सामान्य क्षेत्र का नियमित सेनेटाईजेशन किया जाये।
प्रमुख सचिव ने अपनी हिदायत में आगे कहा है कि माईक्रो व मिनी कन्टेनमेंट क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार आरआरटी/एमएमयू या अन्य मेडिकल टीम का नियमित भ्रमण कराया जाये। हिदायत में यह भी कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग/गृह विभाग के निर्देशों के परिपेक्ष्य में नगरीय क्षेत्र में सक्रिय मरीजों की संख्या आदि के आधार पर वैज्ञानिक पध्दति से श्रेणीकरण करते हुये
निर्मित माईक्रो व मिनी कन्टेनमेंट क्षेत्र में जिला कलेक्टर के निर्देशन में संक्रमण को रोकने के लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये।
डॉ. नवीन जोशी
अब नगरीय निकाय माईक्रो व मिनी कन्टेनमेंट बनाकर आवागमन पर सख्ती से रोक लगायेंगे
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1966
Related News
Latest News
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
- UCC विधेयक पारित होने पर गदगद हुई जनता, ऐसे किया सीएम डॉ. मोहन यादव का स्वागत
Latest Posts















