🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

प्रदेश में सडक़ निर्माण ठेकेदारों के गौण खनिज रायल्टी चुकता प्रमाण-पत्र की जांच करने के आदेश

👤
DD
👁 1715 व्यूज
📍 Bhopal
प्रदेश में सडक़ निर्माण ठेकेदारों के गौण खनिज रायल्टी चुकता प्रमाण-पत्र की जांच करने के आदेश
30 मई 202। भोपाल। राज्य शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को सडक़ निर्माण कार्यों के ठेकेदारों को जारी गौण खनिज रायल्टी चुकता प्रमाण-पत्र की जांच करने के आदेश जारी किये हैं।
आदेश में कहा गया है कि यह जांच प्रदेश में सडक़ निर्माण में संलग्न एजेन्सियों जैसे एनएचआई, एमपीआरडीसी, पीएमजीएसवाय एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा उपयोग किये जा रहे गौण खनिज की रायल्टी भुगतान के संबंध में जारी खनिज न बकाया होने के प्रमाण-पत्र की जाये।
आदेश में जांच के बिन्दु बताये गये हैं कि ठेकेदार को जारी नो-ड्यूज सर्टिफिकेट में दर्शित खनिज की मात्रा का मिलान सडक़ बनाने की निविदा के साथ जारी शेड्यूल में दर्शित खनिज की मात्रा से किया जाये। ठेकेदार को नो-ड्यूज सर्टिफिकेट जारी करने के पूर्व किये गये कर निर्धारण जिसमें ईटीपी की सूची, ठेकेदार द्वारा जमा किये गये चालान सहित समस्त दस्तावेज का मिलान किया जाये।
आदेश में उक्त जांच कार्यवाही पर निगरानी रखने के लिये एक दल भी गठित किया गया है। यह दल खनिज संचालक की अध्यक्षता में बनाया गया है जिसमें खनिज विभाग के भोपाल एवं होशंगाबाद संभाग के संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय खनिज कार्यालय इंदौर, ग्वालियर, रीवा एवं जबलपुर के क्षेत्रीय प्रमुख सदस्य बनाये गये हैं।
आदेश में कहा गया है कि खनिज विभाग के समस्त क्षेत्रीय प्रमुख अपने प्रभार के संभागों में जिला कार्यालयों से एवं भोपाल व होशंगाबाद संभाग के संयुक्त संचालक अपने जिलों द्वारा रायल्टी चुकता प्रमाण-पत्र की जांच करेंगे। जांच के बाद एक फार्म में जानकारी खनिज संचालक को भेजेंगे। इस फार्म में ठेकेदार/रोड प्रोजेक्ट का विवरण, टेण्डर के अनुसार प्रोजेक्ट में उपयोग होने वाले खनिज की मात्रा, जमा की गई रायल्टी की मात्रा एवं राशि तथा जारी नो-ड्यूज अनुसार खनिज की मात्रा दर्शाना होगी।
खनिज संचालक से कहा गया है कि वह उपरोक्त जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अपना अभिमत अंकित करते हुये राज्य शासन को प्रतिवेदन भेजेंगे। यह सब कार्यवाही एक माह के अंदर करने के लिये कहा गया है।




- डॉ. नवीन जोशी
Tags :