🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

इस माह नहीं हो पायेंगे त्रिस्तरीय नगरीय एवं पंचायत आम चुनाव

👤
DD
👁 1922 व्यूज
📍 Bhopal
इस माह नहीं हो पायेंगे त्रिस्तरीय नगरीय एवं पंचायत आम चुनाव
3 जून 2021। इस माह भी प्रदेश में त्रिस्तरीय नगरीय एवं पंचायत आम चुनाव नहीं हो पायेंगे। प्रदेश में तेजी से फैले कोरोना संक्रमण एवं निरन्तर लाकडाऊन या जनता कफ्र्यू की अवधि बढ़ाये जाने से यह स्थिति निर्मित हुई है। जबकि राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने दो माह पूर्व इन आम चुनावों को स्थगित करते के बाद कहा था कि जल्द ही ये चुनाव करायें जायेंगे तथा इस बार स्थगित नहीं किये जायेंगे।
241 करोड़ मिले हुये हैं चुनाव के लिये :
शिवराज सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के आम बजट में राज्य निर्वाचन आयोग को नगरीय व पंचायत आम निर्वाचन कराने के लिये भारी भरकम बजट स्वीकृत किया हुआ है। यह राशि 241 करोड़ 63 लाख 95 हजार रुपये है। लेकिन चूंकि वर्तमान में राज्य का बजट कोरोना महामारी से निपटने के लिये अतिरिक्त संसाधन जुटाने में किया जा रहा है, इसलिये आयोग भी अब यह बजट व्यय नहीं कर पायेगा।
वर्ष 2019 में होने थे चुनाव :
नगरीय एवं पंचायत चुनाव वैसे तो वर्ष 2019 में होने थे क्योंकि पिछले आम चुनाव वर्ष 2014 में हुये थे। परन्तु तत्कालीन कमलनाथ सरकार ने परिसीमन के बहाने इन्हें टाले रखा। वर्ष 2020 के मार्च माह से कोरोना का लॉकडाऊन लगना प्रारंभ हो गया तथा इसके बाद शीत ऋतु में कुछ स्थिति बनी परन्तु तैयारियों में ही यह हो नहीं पाया। और अब फिर कोरोना महामारी ने इन चुनावों को मई माह में कराने की स्थिति नहीं बन रही है।
आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि नगरीय एवं पंचायत आम चुनाव कराने का फैसला उच्च स्तर से होता है। अभी इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।



डॉ. नवीन जोशी
Tags :