🔴 TRENDING NOW!
2035 तक इस्लाम बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा धर्म, ईसाई धर्म को पीछे छोड़ने का अनुमान: प्यू रिसर्च भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा रूस, पुतिन ने बताया प्रमुख बाजार स्कोप ग्लोबल स्किल्स यूनिवर्सिटी में विद्यार्थियों को सिखाए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी और जवाबदेही के गुर बेनेकोर ने भारत के भोपाल में अत्याधुनिक हाइजीन नॉनवोवन विनिर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव ‘वसुधा’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की खास एंट्री, वसुधा और देवांश की नई जिंदगी में आएगा दिलचस्प ट्विस्ट गांधी सागर में मोहन यादव कैबिनेट के बड़े फैसले, मध्यप्रदेश में चार नए औद्योगिक पार्कों को मंजूरी, 1507 करोड़ रुपये MSME विकास पर खर्च होंगे AI से बच्चों के यौन शोषण की घटनाओं में 8,400% की वृद्धि, डीपफेक बनाकर ब्लैकमेल कर रहे अपराधी न्यूजीलैंड में आयोजित आईडीएफ इनोवेशन अवॉर्ड्स में एनडीडीबी एवं इसकी सहायक कंपनी एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज को मिली वैश्विक पहचान पत्रकारों और इंफ्लुएंसर्स ने विजिट की गांधीसागर पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, जानें कितने काम का है यह प्रोजेक्ट?

वल्लभ भवन एनेक्सी में बनेगा नया सिचुएशन रुम

👤
DD
👁 1936 व्यूज
📍 Bhopal
वल्लभ भवन एनेक्सी में बनेगा नया सिचुएशन रुम
सभी सीसीटीवी सहित सभी ई-प्लेटफार्म स्क्रीन पर देखे जा सकेंगे
9 जून 2021। शिवराज सरकार वल्लभ भवन स्थित एनेक्सी में एक नया सिचुएशन रुम बनाने जा रही है जिसमें बैठकर सभी सीसीटीवी सहित ई-प्लेटफाम्र्स को एक बड़ी स्क्रीन पर देखा जा सकेगा तथा निर्णय लिये जा सकेंगे।
यह नया रुम मुख्यमंत्री के बैठने वाली एनेक्सी में फ्लोर नंबर 2 में बनाया जा रहा है जिसमें पचास व्यक्तियों के सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठने की जगह होगी। लघु उद्योग निगम में इसमें एक बड़ी स्क्रीन सहित अन्य उपकरण एवं वस्तुयें लगा रहा है। इलेक्ट्रानिक विकास निगम इसके लिये साफ्टवेयर तैयार कर रहा है।
यह होगा लाभ :
सिचुएशन रुम में लगाई जाने वाली स्क्रीन में किसी भी विभाग के ई-प्लेटफार्म को देखा जा सकेगा। पुलिस, कृषि उपज मंडियों तथा अन्य विभागों द्वारा लगाये गये सीसीटीवी कैमरों से भी सजीव प्रसारण देखा जा सकेगा। इससे जमीनी हकीकत देखकर निर्णय लेने में सुविधा होगी। उदाहरणार्थ : यदि किसी कृषि मंडी में फसल खरीदी की लम्बी लाईन लगी है, तो उसे सीधे इस सिचुएशन रुम से देखा जा सकेगा।
विभागीय अधिकारी ने बताया कि वल्लभ भवन एनेक्सी में नया सिचुएशन रुम बनाया जा रहा है। इसे 15 जून से प्रारंभ कर दिया जायेगा। इसके माध्यम से सभी विभागों के ई-प्लेटफार्म एवं सीसीटीवी देखे जा सकेंगे।
Tags :