17 जून 2021। एमपी स्टेट वेटनरी कौंसिल के चुनाव दस साल बाद होने जा रहे हैं। हालांकि कौंसिल का कार्यकाल तीन साल ही रहता है परन्तु अगली कौंसिल के चुनाव तक पुरानी कौंसिल ही बनी रहती है।
स्टेट कौंसिल के चुनाव हेतु राज्य सरकार ने पशुपालन विभाग के संयुक्त संचालक डा. आरके मेहिया को निर्वाचन अधिकारी तथा ओएसडी डा. एसडी खरे को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिया है। चूंकि अभी कोविड महामारी चल रही है, इसलिये चुनाव कार्यक्रम यानि इसकी तिथिया जारी नहीं की गई हैं, लेकिन संभवतया अगले माह जून में ये चुनाव करा लिये जायेंगे।
ऑनलाईन होंगे चुनाव :
स्टेट वेटनरी कौंसिल के इस बार चुनाव ऑनलाईन होंगें। कौंसिल 11 सदस्यीय होती है परन्तु इसमें ऑनलाईन चुनाव के जरिये चार ही मेम्बरों का चयन होगा। चुनाव के बाद कौंसिल के अध्यक्ष का चुनाव कराया जायेगा। दरअसल केंद्रीय वेटनरी कौंसिल के अध्यक्ष भोपाल निवासी डा. उमेश शर्मा हैं जो हाल ही में ऑनलाईन चुनाव के जरिये ही सदस्य बने एवं अध्यक्ष नियुक्त हुये हैं। उनकी पहल पर ही स्टेट कौंसिल के चुनाव होने जा रहे हैं। डा. शर्मा स्टेट वेटनरी कौंसिल के रजिस्ट्रार भी हैं। डा. शर्मा ने मतदाताओं की सूची भी राज्य सरकार को भेज दी है जिनकी संख्या करीब ढाई हजार है। स्टेट कौंसिल वेटनरी डाक्टरों का पंजीयन करती है तथा इस पंजीयन के बाद ही वेटनरी डाक्टर व्यवसाय कर सकता है। ये पंजीकृत वेटनरी डाक्टर ही मतदाता होते हैं।
दस साल बाद होंगे स्टेट वेटनरी कौंसिल के चुनाव
Place:
Bhopal 👤By: DD Views: 1669
Related News
Latest News
- सीएम डॉ. मोहन ने की बड़ी घोषणा, एमपी में युवाओं के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
- जिंक-एयर बैटरी को बेहतर बनाएगी नई तकनीक, वैज्ञानिकों ने विकसित किया नैनोफ्लुइड इलेक्ट्रोलाइट
- भारत का सेवा निर्यात रिकॉर्ड 421.3 अरब डॉलर पर पहुंचा, IT और बिजनेस सर्विसेज का बड़ा योगदान
- मेधावी विद्यार्थियों के लिए मध्यप्रदेश में सस्ती होगी मेडिकल शिक्षा
- भारत ने तीन साल में 12 लॉन्च मिशन और 20 उपग्रह किए प्रक्षेपित, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था को 2033 तक 44 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य
Latest Posts















